menu-icon
India Daily

IND vs NZ: रोहित का एक और नया कीर्तिमान, डिविलियर्स-गेल के खास क्लब में मारी एंट्री

IND vs NZ: वनडे विश्व कप 2023 में रोहित शर्मा कमाल के फॉर्म में दिख रहे हैं. उन्होंने छक्के लगाने के मामले में नया रिकॉर्ड दर्ज किया है. जानिए...

auth-image
Edited By: Bhoopendra Rai
IND vs NZ: रोहित का एक और नया कीर्तिमान, डिविलियर्स-गेल के खास क्लब में मारी एंट्री

IND vs NZ: रोहित शर्मा....ये खिलाड़ी इस विश्व कप में कमाल कर रहा है. जब भी वह मैदान पर आते हैं चौके-छक्कों की बारिश करते हैं. आज भी न्यूजीलैंड के खिलाफ हिटमैन ने 4 तूफानी छक्के ठोके. इन छक्कों की मदद से उन्होंने एक खास रिकॉर्ड् अपने नाम कर लिया है. अब रोहित शर्मा एक कैलेंडर वर्ष में 50 वनडे छक्के लगाने वाले पहली भारतीय बल्लेबाज बने हैं.

दरअसल, वनडे विश्व कप 2023 का 21वां मुकाबला न्यूजीलैंड और भारत के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा है. कीवी टीम ने 274 रनों का टारगेट सेट किया है, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की. रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 11.1 ओवरों में 71 रन जोड़े. रोहित शर्मा ने 46 रनों की पारी खेलकर खास उपलब्धिक हासिल की है.

रोहित ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने

वनडे फॉर्मेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स नंबर 1 पर हैं. उन्होंने साल 2015 में सबसे ज्यादा 58 छक्के जड़े थे. दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के तूफानी क्रिकेटर रहे क्रिस गेल हैं, जिन्होंने साल 2019 में वनडे में 56 छक्के जड़े थे. अब तीसरे नंबर पर रोहित आ गए हैं, जिन्होंने 2023 में अब तक 53 छक्के लगा दिए हैं.

एक कैलेंडर वर्ष में 50 वनडे छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

58- एबी डिविलियर्स (2015)
56- क्रिस गेल (2019)
53- रोहित शर्मा (2023)
48- शाहिद अफरीदी (2002)
47- मुहम्मद वसीम (2023)

Image

बेहतरीन बल्लेबाज हैं रोहित शर्मा

रोहित यानी हिटमैन के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है. वह वनडे के एक मैच में सबसे बड़ी 264 रनों की पारी खेलने वाले खिलाड़ी हैं. रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ यह कारनामा किया था.