T20 विश्व कप में यह भारतीय गेंदबाज बरपाएगा कहर, हो गई भविष्यवाणी
T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया की तरफ से जसप्रीत बुमराह सबसे घातक गेंदबाज बनेंगे. इस बात का दावा अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज वर्नोन फिलैंडर ने भी किया है.
T20 World Cup 2024: वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया खिताब जीतने से चूक गई थी. फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया ने हरा दिया था, लेकिन अब एक बार फिर विश्व कप का मंच सजने वाला है. जून में टी20 विश्व कप 2024 की ट्रॉफी के लिए 20 टीमों में जंग होगी. इस बार भारतीट टीम में दिग्गजों की भरमार है. जसप्रीत बुमराह से टीम को बहुत ज्यादा उम्मीदे हैं. क्रिकेट के दिग्गज भी बुमराह को टीम इंडिया का सबसे बड़ा हथियार मान रहे हैं.
साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज वर्नोन फिलैंडर ने दावा कर दिया है कि बुमराह टी20 विश्व में सबसे सफल गेंदबाज होंगे, क्योंकि उनके पास वो कला है. फिलैंडर मानते हैं कि बुमराह विश्व कप 2024 में बेस्ट गेंदबाज बन सकते हैं. बुमराह के हालिया प्रदर्शन से बेहद ज्यादा इंप्रेस हुए हैं. वे बुमराह की सटीक लाइन लेंथ और यॉर्कर के कायल भी हैं. बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 टेस्ट में 15 शिकार किए हैं. इस प्रदर्शन के चलते वे आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन गेंदबाज भी बने.
Also Read
क्या है बुमराह की सफलता का कारण?
वर्नोन फिलैंडर ने बुमराह को एक कंपलीट गेंदबाज करार दिया. उन्होंने कहा जसप्रीत इस वक्त के सबसे बेस्ट गेंदबाज हैं. उनके पास जबर्दस्त कौशल है. उन्होंने सटीक गेंदबाजी का हुनर सीख लिया है, इसी वजह से उन्हें टेस्ट क्रिकेट में इतनी सफलता मिल रही है. पहले बुमराह विकेट लेने वाली गेंद डालते थे, जिससे महंगे साबित होते थे, लेकिन अब उन्होंने निरंतरता सीखी है.
टी20 विश्व कप में सबसे कामयाम गेंदबाज होंगे बुमराह
बुमराह ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्हें टी20 क्रिकेट में भी कमतर नहीं आंका जा सकता. क्योंकि वो नई गेंद से स्विंग कराते हैं और बैटर्स को आगे बढ़कर खेलने के लिए मजबूर करते हैं. उनकी यॉर्कर काफी बढ़िया होते हैं, जिनकी टी20 में जरूरत है. मुझे लगता है बुमराह आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे कामयाब तेज गेंदबाज होंगे.
शमी की तारीफ में क्या बोले वर्नोन फिलैंडर
वर्नोन फिलैंडर ने बुमराह के अलावा तेज गेंदबाज शमी की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि शमी के पास गेंद को स्विंग करने की अद्भुत कला है. मैं टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों से काफी इंप्रेस हूं. अफ्रीकी सरजमीं पर बॉलिंग करना आसान नहीं होता, लेकिन भारत की सपाट पिचों पर गेंदबाजी करने के बाद उन्होंने जिस तरह यहां गेंदबाजी की वो काबिले तारीफ है. विदेशी सरजमीं पर उम्दा प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाजों का टीम इंडिया में होना एक अच्छा संकेत है.