Under 19 World Cup: आज से सुपर-6 की जंग, पहले मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी Team India, यहां देख पाएंगे लाइव

Under 19 World Cup: अंडर 19 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया सुपर सिक्स में आज अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी. जानिए इसे कहां लाइव देख सकते हैं.

Bhoopendra Rai

Under 19 World Cup: दक्षिण अफ्रीका में इन दिनों अंडर 19 विश्व कप 2024 खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट में लीग स्टेज के मुकाबले खत्म हो गए हैं. अब बारी सुपर 6 की है, जिसमें कुल 12 टीमों ने जगह बनाई है. इन 12 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. टीम इंडिया ग्रुप 1 में है, जिसमें उसके साथ न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और आयरलैंड भी है. टीम इंडिया को अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 30 जनवरी को खेलना है. 

कहां देख पाएंगे टीम इंडिया का पहला मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज दोपहर 1:30 बजे से मैच होगा, जिसका लाइव प्रसारण क्रिकेट फैंस स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट-2 पर देख सकते हैं. इसके अलावा आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

सुपर-6 में ग्रुप 1 की टीमें

भारत, पाकिस्तान न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और आयरलैंड.


सुपर-6 में ग्रुप 2 की टीमें

साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे.

कब तक चलेंगे सुपर 6 के मुकाबले

अंडर 19 विश्व कप में सुपर सिक्स मुकाबले मंगलवार 30 जनवरी शुरू हो रहे हैं, जो शनिवार 3 फरवरी तक 4 जगहों पर खेले जाएंगे. यह मैच ब्लोमफोंटेन का मॅगोंग ओवल, किम्बर्ली का किम्बर्ली ओवल, पोचेस्ट्रूम का जेबी मार्क्स ओवल और बेनोनी का विलोमूर पार्क शामिल हैं.  विलोमूर पार्क में टूर्नामेंट का सेमीफाइल और फाइनल होना है.

अंडर 19 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया का प्रदर्शन? 

इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने अपने दोनों मैच शानदार अंदाज में जीते हैं. 3 मैचों में 3 जीते के साथ भारत के 6 अंक हैं. दूसरे नंबर पर पाकिस्तान है, जिसने अपने तीनों मैच जीते हैं, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण टीम इंडिया पहले नंबर पर है. भारत के लिए मुशीर खान ने सबसे ज्यादा 194 रन बनाए हैं. वह एक शतक और एक अर्धशतक जमा चुके हैं.