menu-icon
India Daily

U19 वर्ल्ड कप में पक्की हुई सेमीफाइनल टीमें, IND vs PAK फाइनल के आसार

U19 World Cup: अंडर 19 वर्ल्ड कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच होने के आसार बन चुके हैं. जानिए सेमीफाइनल के लिए कौन-कौन सी चार टीमें पहुंची है.

Antriksh Singh
Edited By: Antriksh Singh
U19 वर्ल्ड कप में पक्की हुई सेमीफाइनल टीमें, IND vs PAK फाइनल के आसार

U19 World Cup 2024: अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच होने के चांस बन चुके हैं. क्रिकेट प्रेमियों को खेल का एक हाइवोल्टेज मुकाबला देखने के लिए मिल सकता है. ये मैच 11 फरवरी को होगा. 

भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में

असल में भारतीय क्रिकेट टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप में पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. अब 3 फरवरी को पाकिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. 

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सुपर सिक्स के ग्रुप 1 मैच में 5 रनों से हरा दिया. ये एक रोमांचक मैच था जहां पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 155 ही रन बनाए थे. लेकिन बांग्लादेश की टीम 150 पर ढेर हो गई. 

3 फरवरी को ग्रुप 1 के ही मैच में न्यूजीलैंड की टीम आयरलैंड से 41 रनों से हार गई. वहीं, ग्रुप 2 के मैच में इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे को 146 रनों से हरा दिया. 

पहला और दूसरा सेमीफाइनल

अब 6 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला देखने के लिए मिलेगा. 

दूसरा सेमीफाइनल मैच 8 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच होगा. 

अगर भारत और पाकिस्तान अपने मैच जीत जाते हैं तो फाइनल में एक दिलचस्प और क्रिकेट प्रेमियों के लिए मनचाहा मैच देखने के लिए मिलेगा.