T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, IPL में खेल रहे 9 खिलाड़ियों को मिला मौका
T20 World Cup 2024: 1 जून से शुरू होने वानले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान कर दिया गया है.
T20 World Cup 2024: 1 जून से टी20 विश्व कप 2024 का आयोजना होगा, इसके लिए सभी देश अपनी-अपनी टीम का ऐलान कर रहे हैं. आधे से ज्यादा टीमों का स्क्वाड सामने आ चुका है. इस क्रम में 2 बार की विश्व विजेता वेस्टइंडीज ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं. विंडीज टीम में धाकड़ खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. खास बात ये है कि आईपीएल में अलग-अलग टीमों का हिस्सा 9 खिलाड़ियों को भी जगह मिली है.
टी20 विश्व कप 2024 के लिए वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी रौवमैन पॉवेल करेंगे. टीम में स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को भी जगह मिली है. वहीं साल 2024 के आगाज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज शमर जोसेफ को भी मौका मिला है. शमर ने अब तक विंडीज के लिए एक भी टी20 नहीं खेला, यानी वे सीधा विश्व कप से डेब्यू कर सकते हैं.
ग्रुप सी में है वेस्टइंडीज
Also Read
अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप 2024 के लिए होस्ट टीम वेस्टइंडीज ग्रुप सी में है. इस टीम के ग्रुप में अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी और युगांडा की टीमें भी शामिल हैं. 2 बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को 2 जून को गुयाना में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ पहला मैच खेलना है.
आईपीएल 2024 में खेल रहे इन 8 प्लेयर्स को मौका
रोवमैन पॉवेल (कप्तान), आंद्रे रसेल, निकोलसन पूरन, शिमरॉन हेटमायर, अल्जारी जोसेफ (उप-कप्तान) शाई होप, शमर जोसेफ, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड.
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए वेस्टइंडीज की टीम इस प्रकार है
रोवमैन पॉवेल (कप्तान), आंद्रे रसेल, निकोलसन पूरन, शिमरॉन हेटमायर, अल्जारी जोसेफ (उप-कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड.