menu-icon
India Daily

IPL 2024 में गेंदबाजों की उड़ा रहे धज्जियां, फिर भी विश्वकप टीम में नहीं मिला मौका

T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 में 4 ऐसे कप्तान हैं, जो अपनी-अपनी टीम के लिए कमाल कर रहे हैं, इसके बाद भी टी20 विश्व कप स्क्वाड में उनकी जगह नहीं बन पाई.

auth-image
India Daily Live
 

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. आईपीएल 2024 में कमाल करने वाले कुछ खिलाड़ियों को एंट्री मिली है, लेकिन 4 कप्तान ऐसे हैं, जिन्होंने इस सीजन कमाल किया, इसके बाद भी विश्व कप स्क्वाड में उनकी जगह नहीं बनी. इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि 3 ऐसे प्लेयर हैं, जो एक ही नंबर पर बैटिंग करते हैं, जबकि चौथा खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर में खेलता है. नीचे जान लीजिए इनके बारे में.

आईपीएल 2024 में चारों कप्तानों का प्रदर्शन

1. केएल राहुल (LSG)- IPL 2024 में 10 मैचों में 406 रन बनाए हैं.
2. ऋतुराज गायकवाड़ (CSK)- 10 मैचों में 509 रन बनाकर नंबर 1 पर हैं.
3. श्रेयस अय्यर (KKR)- 9 मैचों में 41.83 की औसत से 151 रन बनाए हैं.
4. शुभमन गिल (GT)- IPL के इस सीजन में 10 मैचों में 320 रन बनाए हैं.