menu-icon
India Daily

T20 World Cup 2024 से पहले मैच फिक्सिंग में फंसा वेस्टइंडीज का क्रिकेटर, ICC ने लगा दिया 5 साल का बैन

T20 World Cup 2024, Devon Thomas Banned: वेस्टइंडीज के क्रिकेटर डेवोन थॉमस  पर श्रीलंका, यूएई और वेस्टइंडीज की क्रिकेट लीग में फिक्सिंग के आरोप लगे थे,  जिसे उन्होंने कबूल कर लिया, जिस कारण ICC ने उन्हें सजा दी.

India Daily Live
T20 World Cup 2024 से पहले मैच फिक्सिंग में फंसा वेस्टइंडीज का क्रिकेटर, ICC ने लगा दिया 5 साल का बैन

T20 World Cup 2024, Devon Thomas Banned: इन दिनों 1 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2024 की चर्चा है. सभी टीमें अपना-अपना स्क्वाड जारी कर रही हैं. इस बीच वेस्टइंडीज से एक बड़ी खबर आई है. टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज डेवोन थॉमस मैच फिक्सिंग में दोषी पाए गए हैं, इसलिए आईसीसी ने उन पर पूरे 5 साल का बैन लगाया है. आईसीसी ने एंटी करप्शन कोड के उल्लंघन के तहत उन्हें दोषी पाया और यह सजा सुनाई.

डेवोन थॉमस श्रीलंका, वेस्टइंडीज, संयुक्त अरब अमीरात समेत कई देशों में टी20 लीग में लगातार खेलते रहे हैं. इन्हीं लीग क्रिकेट में एंटी करप्शन कोड के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर वो बैन किए गए हैं. उन्हें इन लीग के मैचों से संबंधित जानकारी देने और उसके बदले पैसे या गिफ्ट लेने का दोषी पाया गया, डेवोन पर पिछले साल (23 मई) से बैन लागू होगा.



आईसीसी के जनरल मैनेजर (इंटीग्रिटी यूनिट) एलेक्स मार्शल ने अपने बयान में कहा, 'डेवोन थॉमस ने इंटरनेशनल और लीग क्रिकेट में कई बार एंटी करप्शन कोड का उल्लंघन किया. उन्हें इस बारे में पता भी था. उन्होंने ऐसा जानबूझकर किया'.

34 साल के डेवोन थॉमस विकेटकीपर, बैटिंग, और बॉलिंग सब करते हैं

डेवोन थॉमस की उम्र अभी 34 साल है, वो उन चुनिंदा क्रिकेटरों में से एक हैं, जो विकेटकीपर के साथ-साथ पार्ट टाइम बॉलर भी हैं. इस क्रिकेटर ने टेस्ट और वनडे मैचों में विकेट भी लिए हैं. थॉमस ने साल 2009 में वेस्टइंडीज के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था, उन्होंने आखिरी वनडे साल 2022 में खेला था.



डेवोन थॉमस का क्रिकेट करियर

अगर डेवोन के क्रिकेट करियर की बात करें तो यह विकेटकीपर वेस्टइंडीज के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुका है. उन्होंने एक टेस्ट, 21 वनडे और 12 टी-20 खेले हैं. जिसमें 300 से ज्यादा रन भी बनाए हैं. खास बात ये है कि वो पार्ट टाइम बॉलिंग भी कर लेते हैं, उन्होंने करियर में 4 शिकार किए हैं. ये वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने साल 2011 का वनडे वर्ल्ड कप भी खेला है.