T20 World Cup 2024: बाबर-रिजवान बने ओपनर, मिडिल ऑर्डर भी है खतरनाक, Salman Butt' ने चुना विश्व कप स्क्वाड

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज में होना है, इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट ने अपनी टीम का ऐलान किया है.

India Daily Live

T20 World Cup 2024: 1 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप 2024 की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं. न्यूजीलैंड ऐसी पहली टीम है, जिसका ऑफिशियली ऐलान हो गया है, लेकिन भारत-पाकिस्तान समेत सभी बड़ी टीमों का स्क्वाड अब तक नहीं आया. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट ने टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम का ऐलान किया है, जिसमें कुल 15 खिलाड़ियों को जगह दी है. उन्होंने अपनी टीम में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को ओपनर बनाया है.

सलमान बट्ट की टीम ने 5 बल्लेबाज हैं.  2 विकेटकीपर, 4 ऑलराउंडर और एक विशेषज्ञ स्पिनर है. खास बात ये है कि पेस अटैक में 4 तेज गेंदबाज हैं, जिनमें शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह और हारिस रऊफ का नाम शामिल है. सलमान बट्ट की टीम में उस्मान खान का नाम भी है, जिन्होंने पीएसएल में कमाल का प्रदर्शन किया था.

टी20 विश्व कप 2024 के लिए सलमान बट्ट ने चुनी पाकिस्तान टीम

ओपनर- बाबर आजम (कप्तान) मोहम्मद रिजवान
मिडिल ऑर्डर- सैम अयूब, फखर जमान, उस्मान खान,
विकेटकीपर- आजम खान
ऑलराउंडर- इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, इमाद वसीम, आमेर जमाल
विशेषज्ञ स्पिनर- उसामा मीर
तेज गेंदबाज- शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, हारिस रऊफ