Sania Mirza-Shoaib Malik Separation: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मालिक ने पूर्व पत्नी सानिया मिर्जा से तलाक की खबरों पर मुहर लगाते हुए पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से तीसरी शादी कर ली है. हालांकि काफी समय से शोएब और सानिया की तलाक की खबर आ रही थी. लेकिन अभी तक दोनों में से किसी ने इसे कन्फर्म नहीं किया था. हालांकि अब शोएब मालिक की निकाह की तस्वीरों से सब साफ हो चुका है.
बता दें, सानिया मिर्जा और शोएब मालिक ने साल 2010 में शादी की थी. शादी के कुछ सालों बाद से ही दोनों के तलाक की खबरे आने लगी थी. मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के अलग-अलग घरों में रहने की भी बात की गई थी. सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी रचा कर भारतीयों की नाराजगी भी झेली थी, लेकिन इस सब के बाद भी सानिया की शादी नहीं चल पाई. आइए जानते हैं आखिर क्या वजह रही सानिया-शोएब केअलगाव की.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सानिया और शोएब के तलाक की सबसे बड़ी वजह शोएब का दिलफेंक मिजाज है. शोएब ने सानिया के साथ शादी में उन्हें कई बार धोखा दिया है. सना जावेद से शादी से पहले भी शोएब का नाम पाकिस्तान की चर्चित एक्ट्रेस और मॉडल आयशा उमर के साथ जुड़ा था. उस वक्त चर्चा थी कि शोएब और आयशा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. इसी समय से दोनों के रिश्ते में दरार पड़नी शुरू हुई थी.
एक समय पर शोएब मालिक और आयशा उमर के रिश्ते की काफी चर्चा थी. पाकिस्तानी मीडिया में सानिया और शोएब की तलाक की खबर सुर्खियां बटोर रही थी. लेकिन तब भी सानिया मिर्जा ने अपने बेटे की परवरिश के लिए शोएब को एक मौका दिया था. शोएब और सानिया का एक बेटा है, जिसका नाम इजहान है. सानिया ने तय किया था कि अपने बेटे की परवरिश वो दोनों एक साथ करेंगे. इसी वजह से दोनों ने उस वक्त तलाक नहीं लिया था. लेकिन अब सना जावेद के साथ शादी के बाद साफ है कि शोएब अपनी दिलफेंक हरकतों से बाज नहीं आएं थे. जिसकी वजह से अखिरकार दोनों अलग हो गए.
सानिया मिर्जा भारत की ही नहीं बल्कि विश्व की चर्चित टेनिस स्टार रह चुकी हैं जबकि शोएब मालिक पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं. ऐसे में दोनों का अपने कामों में व्यस्त रहना स्वाभाविक है. इस स्थिति में एक-दूसरे के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल होता है. ऐसा दावा किया जाता है कि सानिया-शोएब के अलगाव की एक बड़ी वजह ये भी है.