Run Out Video: नजर इधर, थ्रो उधर, फील्डर के इस जादुई रन आउट से सब हैरान
Run Out Video: क्रिकेट में कई बार ऐसे मूमेंट दिखते हैं, जो यादगार बन जाते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें 'नजर इधर, थ्रो उधर'..देखने को मिला.
Run Out Video: इन दिनों भारत में आईपीएल 2024 का रोमांच है. जिसमें एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. आईपीएल से इतर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे देख सभी हैरान रह गए. यह वीडियो क्रिकेट मुकाबले में रन आउट का है, जिसमें फील्डर ने जादुई थो क्रिया और बल्लेबाज को रन आउट कर दिया. पहली नजर में देखने पर यह रन आउट सिंपल लगेगा, लेकिन जब आप इसे गौर देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे और फील्डर की चालाकी पर तालियां बजाएंगे.
रॉकेट थ्रो का वीडियो वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में दिखता है कि एक फील्डर ने बड़ी चालाकी से बल्लेबाज को रन आउट कर दिया. गेंद बल्ले से लेकर प्वाइंट पर खेड़े फील्डर के पास जाती है, बैटर रन लेने के लिए क्रीज से आगे निकल जाता है और आराम से वापस लौटता था. उधर गेंद को पकड़ कर फील्डर गेंदबाजी एंड पर देखता है और मेन स्ट्राइक पर रॉकेट थ्रो करता है, जो सटीक बैठता है और बेल्स गिर जाती हैं.
Also Read
बिना देख किया थ्रो
जब अंपायर इसका रिप्ले देखते हैं और बल्लेबाज आउट निकलता है. इस वीडियो को देखकर सभी चौंक जाते हैं. बल्लेबाज को यकीन नहीं होता कि वो आउट हो गया. बिना देखे किया गया यह थ्रो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. मतलब फील्डर की नजर तो गेंदबाजी छोर पर थी, लेकिन उसने थ्रो मेन स्ट्राइक पर किया. जैसे ही गेंदबाजी टीम को यह विकेट मिला तो सभी खिलाड़ी झूम उठे और जश्न मनाया.
कहां का है वीडियो?
यह वीडियो ओमान डी 10 क्रिकेट टूर्नामेंट के किसी मैच का है. इसका क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है. नरेंद्र नाथ मिश्रा नाम के एक यूजर ने इसे शेयर करते हुए लिखा इसको हम लोग “अनहरिया” थ्रो कहते हैं. जिसके कमेंट में फैंस पूछ रहे हैं कि यह कहां का मैच है?