menu-icon
India Daily

Ravi Shastri on Virat Kohli: 'Dhoni कप्तान थे लेकिन', विराट को लेकर रवि शास्त्री का बड़ा खुलासा

Ravi Shastri on Virat Kohli: विराट कोहली ने कोच रवि शास्त्री के साथ मिलकर टीम इंडिया को टेस्ट फॉर्मेट में ऊचाईयां दीं. अब शास्त्री ने कोहली को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

India Daily Live
Ravi Shastri on Virat Kohli: 'Dhoni कप्तान थे लेकिन', विराट को लेकर रवि शास्त्री का बड़ा खुलासा

Ravi Shastri on Virat Kohli: टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली को लेकर बड़ा खुलासा किया है. एमएस धोनी के बाद विराट के कप्तान बनने के फेर को याद करते हुए शास्त्री ने कहा महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे और मेरी नजर कोहली पर थी. उस वक्त रवि शास्त्री यह मानते थे कि कोहली एक ऐसा रत्न हैं, जिसे निखारा जाना बाकी है. 

रवि शास्त्री ने द टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा 'एमएस धोनी मेरे कप्तान थे लेकिन मेरी निगाहें हमेशा विराट कोहली पर थी, मैंने उन्हें पहले ही आगाह कर दिया था कि आपका समय आएगा उसके लिए तैयार रहना.'

क्या चाहते थे रवि शास्त्री

रवि शास्त्री ने आगे बताया कि मैने व्यक्तिगत तौर पर कई बेहतरीन खिलाड़ियों के प्रदर्शन बहुत देखे हैं, लेकिन मैं हमेशा टीम के बेहतरीन प्रदर्शन देखना चाहता हूं. मैं हमेशा जीतना चाहता था और टेस्ट क्रिकेट को शिखर पर पहुंचाना चाहता था, जिसके लिए मुझे विराट कोहली दिखाई दिए. 

विराट में टेस्ट को लेकर गजब का जुनून

रवि शास्त्री कहते हैं विराट में टेस्ट क्रिकेट को लेकर गजब का जुनून था. वो टेस्ट क्रिकेट में बिलकुल खो गए थे. वो इस तरह की क्रिकेट खेलने को तैयार थे, जो मेरे सोचने से मेल खाती थी. जब आप ऑस्ट्रेलिया या पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हैं तो आपके पास कोई शिकायत या बहाना नहीं होना होता है और हम दोनों एक ही राह पर चल रहे थे. 

रवि शास्त्री का कार्यकाल

रवि शास्त्री ने साल 2014 में डायरेक्टर के तौर पर टीम इंडिया का दामन थामा था. साल 2017 में वह कोच बने. उनका कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2021 तक चला था. इस बीच विराट ने शास्त्री के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतीं. साथ ही कई विदेशी दौरों पर दमदार प्रदर्शन किया था. इस जोड़ी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 2018/19 में ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीती थी.

विराट सफल कप्तान, 2022 में छोड़ी थी टेस्ट कप्तानी

फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर चल रहे विराट कोहली टीम इंडिया के सफल टेस्ट कप्तानों में शुमार हैं. उन्होंने 68 टेस्ट मैचों में टीम का नेतृत्व किया था. जिनमें से 40 में जीत दर्ज की. कोहली ने 2021/22 सीजन के दौरान साउथ अफ्रीका में भारत की 2-1 सीरीज हार के बाद कप्तानी छोड़ दी थी.