Ranji Trophy Final 2024: रणजी ट्रॉफी 2024 का फाइनल मुंबई और विदर्भ के बीच होगा. पहले सेमीफाइनल में मुंबई ने तमिलनाडु को हराकर खिताबी मुकाबले के लिए जगह पक्की की थी. अब दूसरे सेमीफाइनल में विदर्भ की टीम ने मध्य प्रदेश को 62 रनों से करारी शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कयाया है. अब 10 मार्च से मुंबई के वानखेड़े मैदान पर फाइनल खेला जाएगा. यह मुकाबला 10 मार्च से 14 मार्च तक लेगा.
MUMBAI VS VIDHARBHA IN THE RANJI TROPHY FINAL AT THE WANKHEDE STADIUM...!!!pic.twitter.com/GrlVzIox8e
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 6, 2024Also Read
रणजी ट्रॉफी 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में मैच के 5वें दिन विदर्भ को जीत के लिए 4 विकेट की दरकार थी., जबकि एमपी को 93 रन बनाने थे. MP ने दिन की शुरुआत में अपने 4 विकेट गंवा दिए और सेमीफाइनल में हार गई. इस मुकाबले में विदर्भ ने जीत के लिए 321 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए एमपी की टीम 258 रन ही बना सकी.
मुंबई की टीम रणजी ट्रॉफी की सबसे सफल टीम है. जिसने 41 बार खिताब जीता है. वो इस सीजन समेत कुल 48वीं दफा फाइनल में पहुंची है. टीम को आखिरी जीत 2015-16 के सीजन में मिली. 2021-22 के सीजन में टीम को मध्य प्रदेश के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. इस बार वो अपना 42वां खिताब जीतना चाहेगी.