Ranji Trophy 2024: W W W W W, पांच साल बाद लौटा Team India का दिग्गज और चटका डाले 5 विकेट, देखें VIDEO
Ranji Trophy 2024: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया है. उन्होंने बंगाल के खिलाफ 5 विकेट निकाले हैं.
Ranji Trophy 2025: इन दिनों भारत में रणजी ट्रॉफी 2024 के मुकाबले खेले जा रहे हैं. 12 जनवरी को टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज ने फर्स्ट क्लास में करीब 5 साल बाद वापसी करते हुए गेंद से कहर बरपाया और बल्लेबाजों के होश उड़ा डाले. इस गेंदबाज ने 13 ओवर में 5 बल्लेबाजों का शिकार किया और विरोधी टीम की कमर तोड़कर रख दी. हम बात कर रहे हैं स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की, जो इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन रणजी में उन्होंने अपनी टीम उत्तरप्रदेश के लिए कमाल का स्पेल डाला और टीम इंडिया में वापसी का दावा ठोक दिया.
मैच का हाल
पहले दिन का खेल खत्म होने तक यूपी के 60 रन के जवाब में बंगाल की टीम 5 विकेट पर 95 रन बना लिए थे. इस तरह बंगाल के पास अभी 35 रनों की लीड है. पहले दिन खराब रौशनी की वजह से खेल को समय से पहले ही रोक दिया गया था.
Also Read
- AFC Asian Cup 2023: आज 5 बजे से ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड और टीम की मजबूती
- IND vs ENG: 19 शतक...35 फिफ्टी, 8 दिन पहले ठोका था दोहरा शतक, फिर भी इस दिग्गज को नहीं मिली जगह, फैंस हैरान
- IND vs ENG Test Series: कौन हैं ध्रुव जुरेल, जिन्हें ईशान किशन के ऊपर दी गई तवज्जो, इंग्लैंड के खिलाफ मचाएंगे धमाल
2022 से बाहर चल रहे भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर कुमार रेड बॉल फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए आखिरी बार 2018 में खेलते दिखे थे. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेला था. तभी से वह टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं. वह आखिरी बार टीम इंडिया के लिए किसी भी फॉर्मेट में 2022 में मैदान पर उतरे थे. वह भारत के लिए 21 टेस्ट में 63 शिकार कर चुके हैं. 121 वनडे में 141 शिकार किए हैं. टी20 के 87 मैचों में उनके नाम 90 विकेट हैं.