Ranji Trophy 2025: इन दिनों भारत में रणजी ट्रॉफी 2024 के मुकाबले खेले जा रहे हैं. 12 जनवरी को टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज ने फर्स्ट क्लास में करीब 5 साल बाद वापसी करते हुए गेंद से कहर बरपाया और बल्लेबाजों के होश उड़ा डाले. इस गेंदबाज ने 13 ओवर में 5 बल्लेबाजों का शिकार किया और विरोधी टीम की कमर तोड़कर रख दी. हम बात कर रहे हैं स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की, जो इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन रणजी में उन्होंने अपनी टीम उत्तरप्रदेश के लिए कमाल का स्पेल डाला और टीम इंडिया में वापसी का दावा ठोक दिया.
.@BhuviOfficial on fire 🔥
A five-wicket haul and he's taken all 5⃣ Bengal wickets to fall so far. What a splendid spell 👌👌@IDFCFIRSTBank | #RanjiTrophy | #UPvBEN
Follow the match ▶️ https://t.co/yRqgNJxmLY pic.twitter.com/Dqu0OgJMk0— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) January 12, 2024Also Read
- AFC Asian Cup 2023: आज 5 बजे से ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड और टीम की मजबूती
- IND vs ENG: 19 शतक...35 फिफ्टी, 8 दिन पहले ठोका था दोहरा शतक, फिर भी इस दिग्गज को नहीं मिली जगह, फैंस हैरान
- IND vs ENG Test Series: कौन हैं ध्रुव जुरेल, जिन्हें ईशान किशन के ऊपर दी गई तवज्जो, इंग्लैंड के खिलाफ मचाएंगे धमाल
दरअसल, रणजी ट्रॉफी में इलाइट ग्रुप बी के तहत उत्तरप्रदेश और बंगाल के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क मैदान पर मुकालबा खेला जा रहा है. यूपी की टीम पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 60 रनों पर सिमट गई. बंगाल के लिए मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ ने 5.5 ओवरों में 14 रन देकर 4 विकेट निकाले. इशान पोरेल ने 2 जबकि सूरज जायसवाल ने 3 शिकार किए. इसके बाद जब बंगाल की टीम बैटिंग करने आई तो यूपी के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर ने घातक स्पेल डाला.
पहले दिन का खेल खत्म होने तक बंगाल ने 95 रनों पर अपने 5 विकेट खो दिए. यह सभी विकेट भुवेश्वर कुमार ने चटकाए हैं. उन्होंने पहले दिन कुल 13 ओवर डाले, जिनमें 3 मेडन भी शामिल हैं. उन्होंने 1.90 की इकॉनमी से सिर्फ 25 रन दिए और बंगाल की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया. वह इस पारी में पूरे 10 विकेट चटकाने के इरादे से दूसरे दिन मैदान में उतरेंगे.
Bhuvneshwar Kumar is back...!!!
— Johns. (@CricCrazyJohns) January 12, 2024
Five wicket haul in his return to First Class cricket after 6 long years. 🔥👌pic.twitter.com/Uo64SJaLsv
पहले दिन का खेल खत्म होने तक यूपी के 60 रन के जवाब में बंगाल की टीम 5 विकेट पर 95 रन बना लिए थे. इस तरह बंगाल के पास अभी 35 रनों की लीड है. पहले दिन खराब रौशनी की वजह से खेल को समय से पहले ही रोक दिया गया था.
भुवनेश्वर कुमार रेड बॉल फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए आखिरी बार 2018 में खेलते दिखे थे. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेला था. तभी से वह टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं. वह आखिरी बार टीम इंडिया के लिए किसी भी फॉर्मेट में 2022 में मैदान पर उतरे थे. वह भारत के लिए 21 टेस्ट में 63 शिकार कर चुके हैं. 121 वनडे में 141 शिकार किए हैं. टी20 के 87 मैचों में उनके नाम 90 विकेट हैं.