Most Run in Ranji Trophy 2024: इन 5 बल्लेबाजों ने कूटे सबसे ज्यादा रन, लिस्ट में पुजारा भी शामिल

Most Run in Ranji Trophy 2024: रणजी ट्रॉफी 2024 में रिकी भुई नाम के युवा बल्लेबाज का बल्ला खूब चलता है. वो इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में नंबर एक पर हैं.

India Daily Live

Ranji Trophy Final 2024: रणजी ट्रॉफी 2024 अपने आखिरी चरण में हैं. इस सीजन की फाइनलिस्ट टीमें मिल गई हैं. मुंबई और और विदर्भ के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खिताबी जंग होगी. मुंबई ने तमिलनाडु, जबकि विदर्भ ने मध्य प्रदेश को मात देकर फाइनल में एंट्री की है. फाइनल मुकाबला 10 मार्च से 14 मार्च तक लेगा. इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों में युवा खिलाड़ी शामिल हैं. सबसे ज्यादा रन आंध्र प्रदेश के रिकी भुई हैं, जिन्होंने 8 मैचों में 902 रन बनाए हैं. नीचे देखिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बैटर...

1.  रिकी भुई (आंध्र प्रदेश)

 27 साल के इस बल्लेबाज ने 8 मैचों की 13 पारियों में 75.16 की औसत से 902 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 4 शतक और 3 फिफ्टी निकली हैं. 

2. सचिन बेवी- (केरल) 

बाएं हाथ के इस बैटर ने 7 मैचों की 12 पारियों में 830 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 58.45 की औसत से 4 शतक और 4 अर्धशतक जमा चुके हैं. हाई स्कोर 131 रन है.


3. चेतेश्वर पुजारा (मुंबई)

इस सीजन दिग्गज बल्लेबाज पुराजा के बल्ले से रनों की बारिश हुई है. 8 मैचों की 13 पारियों में वो 69.08 की औसत से 829 रन बना चुके हैं. 3 शतक और 2 अर्धशतक जमाए हैं. हाई स्कोर नाबाद 243 है.

4. एन जगदीसन (तमिलनाडु) 

9 मैचों की 13 पारियों में इस बल्लेबाज ने 74.18 की औसत से 816 रन बनाए हैं. उन्होंने इस सीजन 2 शतक और एक फिफ्टी जमाई. हाई स्कोर 321 रन है.

5. शाश्वत रावत (बड़ौदा)

बाएं हाथ के इस बैटर ने 8 मैचों की 13 पारियों में 60.3 की औसत से 784 रन बनाए हैं. उनके बैट से 4 शतक और 2 फिफ्टी निकली हैं. उनका हाई स्कोर 207 रन है.