PSL 2024: किस टीम ने जीते हैं सबसे ज्यादा खिताब? देख लीजिए विनर्स की पूरी लिस्ट
PSL 2024: हम आपके लिए पाकिस्तान सुपर लीग के इतिहास की सबसे सफल टीमों की लिस्ट लेकर आए हैं. जानिए 2016 से लेकर अब तक 8 सीजन में किस-किस टीम ने खिताब जीता है.
PSL 2024: आज से पाकिस्तान सुपर लीग के 9वें सीजन का आगाज हो रहा है. पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन लाहौर कलंदर्स और दो बार की चैंपियन इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा. फाइनल मुकाबला 18 मार्च को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. पाकिस्तान की यह टी20 लीग साल 2016 में शुरू हुई थी. तब से लेकर अब तक 8 सीजन हो चुके हैं. इसमें शामिल सभी 6 टीमों के पास खिताब है.
पाकिस्तान सुपर लीग के इतिहास की विनर टीमें
- 2023-लाहौर कलंदर
- 2022-लाहौर कलंदर
- 2021- मुल्तान सुल्तान
- 2020-कराची किंग्स
- 2019- क्वेटा ग्लैडिएटर्स
- 2018- इस्लामाबाद यूनाइटेड
- 2017- पेशावर जाल्मी
- 2016-क्वेटा ग्लैडियेटर्स