PSL 2024: आज से पाकिस्तान सुपर लीग के 9वें सीजन का आगाज हो रहा है. पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन लाहौर कलंदर्स और दो बार की चैंपियन इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा. फाइनल मुकाबला 18 मार्च को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. पाकिस्तान की यह टी20 लीग साल 2016 में शुरू हुई थी. तब से लेकर अब तक 8 सीजन हो चुके हैं. इसमें शामिल सभी 6 टीमों के पास खिताब है.
✨ Excellence personified ✨
Relive all the 7️⃣ centuries 💯 scored in HBL PSL 8 💪#HBLPSL9 #KhulKeKhel pic.twitter.com/EAgu9z06eN— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) February 11, 2024Also Read
लाहौर कलंदर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड ने दो-दो खिताब जीते हैं, जबकि अन्य चार टीमें - मुल्तान सुल्तांस, पेशावर जुल्मी, कराची किंग्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 2016 में अपनी स्थापना के बाद से एक पीएसएल खिताब हासिल किया है.
बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जुल्मी ने चार बार फाइनल में जगह बनाई है, जबकि लाहौर कलंदर्स, मुल्तान सुल्तांस और क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने तीन बार क्वालीफाई किया है. कराची किंग्स एकमात्र टीम है जिसने पिछले आठ मौकों में केवल एक बार क्वालीफाई किया और खिताब भी जीता.
Get ready to witness a clash of the titans! #HBLPSL9 roars to life with 6️⃣ powerhouse franchises battling it out for the Orion Trophy! 🏏🏟️💥
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) February 16, 2024
🎟️ Secure your tickets now: https://t.co/khPS0MOZVN #KhulKeKhel pic.twitter.com/UrNXlFwTEy