PSL 2024: 9वें सीजन के पहले मैच में भिड़ेंगी ये 2 टीमें, जानें कब होगा फाइनल और पूरा शेड्यूल

PSL 2024: पाकिस्तान सुपर लीग का 9वां सीजन आज से शुरू हो रहा है. जिसका खिताबी मुकाबला 18 मार्च को कराची में होगा. जानिए शेड्यूल और टूर्नामेंट से जुड़ी पूरी जानकारी.

India Daily Live

PSL 2024:  पाकिस्तान में चौकों-छक्कों की बारिश होने वाली है. आज यानी 17 फरवरी से पाकिस्तान सुपर लीग के 9वें सीजन का आगाज होने जा रहा है. जिसमें कई स्टार और युवा खिलाड़ी जलवा दिखाते नजर आएंगे. इस टूर्नामेंट में तीन प्लेऑफ और फाइनल समेत कुल 34 मैच होंगे. जिसमें 6 टीमें खिताब के लिए बिड़ेंगी. पहला मुकाबला गद्दाफी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन लाहौर कलंदर्स और दो बार की चैंपियन इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 18 मार्च को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.

PLS 2024 से जुड़ी पूरी डिटेल

  • पाकिस्तान सुपर लीग का यह 9वां सीजन है.
  • इस बार कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं. 
  • हर टीम लीग स्टेज में डबल राउंड रॉबिन फॉर्मेट में 10 मैच खेलेगी.
  • लीग स्टेज में प्वाइंट्स टेबल टॉप 2 टीमें क्वालीफायर खेलेगी.
  • क्वालीफायर की विजेता टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी.
  • तीन प्लेऑफ और फाइनल सहित कुल 34 मैच खेले जाएंगे.
  • फाइनल मुकाबला 18 मार्च को खेला जाएगा. 
  • खिताबी जंग कराची नेशनल स्टेडियम में होगी.

पाकिस्तान सुपर लीग 2024 की छह टीमें

  1. लाहौर कलंदर्स
  2. इस्लामाबाद यूनाइटेड
  3. मुल्तान सुल्तांस
  4. पेशावर जाल्मी
  5. क्वेटा ग्लेएडिएटर्स
  6. कराची किंग्स 

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का पूरा शेड्यूल देखिए

17 फरवरी: लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड - रात 8:00 बजे
18 फरवरी: क्वेटा ग्लैडियेटर्स बनाम पेशावर जाल्मी - दोपहर 2:30 बजे
18 फरवरी: मुल्तान सुल्तांस बनाम कराची किंग्स - रात 8:00 बजे
19 फरवरी: लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडियेटर्स - रात 8:00 बजे
20 फरवरी: मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड - रात 8:00 बजे
21 फरवरी: पेशावर जाल्मी बनाम कराची किंग्स - दोपहर 2:30 बजे
21 फरवरी: मुल्तान सुल्तांस बनाम लाहौर कलंदर्स - रात 8:00 बजे
22 फरवरी: क्वेटा ग्लैडियेटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड - रात 8:00 बजे
23 फरवरी: मुल्तान सुल्तांस बनाम पेशावर जाल्मी - रात 8:00 बजे
24 फरवरी: लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स - दोपहर 2:30 बजे
25 फरवरी: मुल्तान सुल्तांस बनाम क्वेटा ग्लैडियेटर्स - रात 8:00 बजे
25 फरवरी: लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी - रात 8:00 बजे
26 फरवरी: पेशावर जाल्मी बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड - रात 8:00 बजे
27 फरवरी: लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस - रात 8:00 बजे
28 फरवरी: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड - रात 8:00 बजे
29 फरवरी: कराची किंग्स बनाम क्वेटा ग्लैडियेटर्स - रात 8:00 बजे
2 मार्च: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स - दोपहर 2:30 बजे
2 मार्च: इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम क्वेटा ग्लैडियेटर्स - रात 8:00 बजे
3 मार्च: कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तांस - रात 8:00 बजे
4 मार्च: इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जाल्मी - रात 8:00 बजे
5 मार्च: पेशावर जाल्मी बनाम मुल्तान सुल्तांस - रात 8:00 बजे
6 मार्च: क्वेटा ग्लैडियेटर्स बनाम कराची किंग्स - दोपहर 2:30 बजे
6 मार्च: इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम लाहौर कलंदर्स - रात 8:00 बजे
7 मार्च: इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम कराची किंग्स - रात 8:00 बजे
8 मार्च: पेशावर जाल्मी बनाम क्वेटा ग्लैडियेटर्स - रात 8:00 बजे
9 मार्च: कराची किंग्स बनाम लाहौर कलंदर्स - रात 8:00 बजे
10 मार्च: इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तांस - दोपहर 2:30 बजे
10 मार्च: क्वेटा ग्लैडियेटर्स बनाम लाहौर कलंदर्स - रात 8:00 बजे
11 मार्च: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी - रात 8:00 बजे
12 मार्च: क्वेटा ग्लैडियेटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस - रात 8:00 बजे
14 मार्च: क्वालीफायर (1 बनाम 2) - रात 8:00 बजे
15 मार्च: एलिमिनेटर 1 (3 बनाम 4) - रात 8:00 बजे
16 मार्च: एलिमिनेटर 2 (एलिमिनेटर विजेता बनाम क्वालीफायर उपविजेता) - रात 8:00 बजे
18 मार्च: फाइनल - रात 8:00 बजे