PSL 2024 में दिखेगा टी20 के दिग्गजों का जलवा, देखें सभी 6 टीमों के कप्तान और पूरा स्क्वाड

PSL 2024: पाकिस्तान सुपर लीग के 9वें सीजन में  क्वेटा ग्लैडियेटर्स ने अपना कप्तान बदला है. देखिए सभी टीमों का पूरा स्क्वाड और कप्तानों की लिस्ट.

India Daily Live

PSL 2024: पाकिस्तान में आज से टी20 के दिग्गजों का जलवा दिखेगा, क्योंकि पाकिस्तान सुपर लीग के 9वें सीजन का आगाज होने जा रहा है. 17 फरवरी से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 18 मार्च को खेला जाएगा. इस लीग में टी20 के दिग्गज कीरोन पोलार्ड, एलेक्स हेल्स, कॉलिन मुनरो, राशिद खान, इमरान ताहिर, बाबर आजम जैसे दिग्गज नजर आने वाले हैं. ये सभी खिलाड़ी 6 अलग-अलग टीमों से खेलेंगे. हम आपके लिए सभी टीमों के कप्तान और उनका पूरा स्क्वाड लेकर आए हैं. 

इस टीम का बदला कप्तान

PSL 2024 में सिर्फ एक टीम ने अपने कप्तान बदला है. क्वेटा ग्लेडिए़िटर्स ने सरफराज अहमद की जगह साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज राइली रूसो को कमान सौंपी है. इस टीम में श्रीलंकाई ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा और वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील हुसैन को भी जोड़ा गया है. 


PSL 2024 के लिए सभी टीमों के कप्तान और स्क्वाड

1. इस्लामाबाद यूनाइटेड (islamabad united) शादाब खान (कप्तान)

 एलेक्स हेल्स, कॉलिन मुनरो, आजम खान, नसीम शाह, जॉर्डन कॉक्स, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, रुम्मन रईस, टाइमल मिल्स, मैथ्यू फोर्ड, सलमान अली आगा, कासिम अकरम, शहाब खान, हुनैन शाह, उबैद शाह, शमील हुसैन, टॉम कुरेन.

2. कराची किंग्स (karachi kings), शान मसूद (कप्तान)

शोएब मलिक, तबरेज शम्सी, मीर हमजा, कीरोन पोलार्ड, डैनियल सैम्स, मोहम्मद नवाज, जेम्स विंस, हसन अली,  मुहम्मद अखलाक, मुहम्मद इरफान खान, टिम सीफर्ट, मोहम्मद अमीर खान, अनवर अली, अराफात मिन्हास, सिराजुद्दीन, साद बेग, जेमी ओवरटन.

3. लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars), शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान)

फखर जमान, रासी वान डेर डुसेन, राशिद खान, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद इमरान जूनियर, अहसान भट्टी। डैन लॉरेंस, जहांदाद खान, सैयद फरीदून महमूद, शाई होप, कामरान गुलाम, हारिस रऊफ, डेविड विसे, सिकंदर रजा, अब्दुल्ला शफीक, जमान खान, मिर्जा ताहिर बेग.

4. मुल्तान सुल्तांस (Multan Sultans), मोहम्मद रिजवान (कप्तान)

डेविड मालन, इफ्तिखार अहमद, डेविड विली, खुशदिल शाह, उसामा मीर, अब्बास अफरीदी, रीस टॉपले, इहसानुल्लाह, फैसल अकरम, रीजा हेंड्रिक्स, तैय्यब ताहिर, शाहनवाज दहानी, मोहम्मद अली, उस्मान खान, यासिर खान, क्रिस जॉर्डन, आफताब इब्राहिम.

5. पेशावर जाल्मी (Peshawar Zalmi) बाबर आजम (कप्तान)

सईम अयूब, टॉम कोहलर-कैडमोर, रोवमैन पॉवेल, नूर अहमद, आसिफ अली, मोहम्मद हारिस, आमिर जमाल, नवीन उल हक, खुर्रम शहजाद, सलमान इरशाद, आरिफ याकूब, हसीबुल्लाह खान, उमैर अफरीदी , डैन मूसली, मोहम्मद जीशान, लुंगी एनगिडी, मेहरान मुमताज.

6. क्वेटा ग्लैडियेटर्स (Quetta Gladiators) रिले रोसौव (कप्तान)

सरफराज अहमद, जेसन रॉय, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद वसीम जूनियर, शेरफान रदरफोर्ड, वानिंदु हसरंगा, अबरार अहमद, मोहम्मद हसनैन, विल स्मीड, सऊद शकील, सज्जाद अली जूनियर, उस्मान कादिर, ओमैर बिन यूसुफ , आदिल नाज, ख्वाजा नफे, अकील होसेन, सोहेल खान.