NZ vs SA 1st Test: न्यूजीलैंड ने अफ्रीका को 281 रनों से खदेड़ा, यह 4 कीवी बने 'हीरो'
NZ vs SA 1st Test: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज में दो टेस्ट होना है. पहला न्यूजीलैंड 281 रनों के बड़े अंतर से जीत चुकी है.
NZ vs SA 1st Test
NZ vs SA 1st Test: न्यूजीलैंड दौरे पर गई नई नवेली साउथ अफ्रीका टीम को पहले टेस्ट में बुरी तरह हार मिली है. दिग्गजों से सजी न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट में उसे 281 रनों के बड़े अंतर से करारी शिक्सत दी. यह मुकाबला माउंट मॅन्गानुई के बे ओवल मैदान पर खेला गया, जिसमें कीवियों ने अफ्रीका के सामने 529 रनों का विशाल टारगेट रखा था, जिसका पीछा करते हुए अफ्रीकी बैटर चौथे दिन तीसरे सेशन में 247 रन ही बना पाए. इस तरह वह 281 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गए.
मैच का हाल
- न्यूजीलैंड की पहली पारी 511
- अफ्रीका की पहली पारी 162
- न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 179
- अफ्रीका की दूसरी पारी 247
- 529 रनों का टारगेट था, लेकिन अफ्रीका की टीम 247 पर सिमट गई.
WTC की प्वाइंट टेबल में नंबर एक का स्थान मिला
साउथ अफ्रीका को बड़े अंतर से हराकर न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 प्वाइंट टेबल में नंबर एक पर काबिज हो गई है. टीम का प्वाइंट परसेंटेज 66.66 का है. उसने तीन में से 2 मुकाबले जीत लिए हैं. दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जबकि तीसरे नंबर पर टीम इंडिया है.