NZ vs AUS 1st Test, Nathan Lyon का टेस्ट क्रिकेट में बड़ा धमाका, मुरलीधरन, हैराथ जैसे दिग्गजों को पछाड़ा
Nathan Lyon New Records: ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर नाथन लायन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में एक खास रिकार्ड अपने नाम किया है. जानिए इसके बारे में...
NZ vs AUS 1st Test, Nathan Lyon: ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 172 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी. वेलिंगटन में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने कीवी टीम के सामने 369 रनों का टारगेट सेट किया था, जिसका पीछा करते हुए कीवी बैटर 196 रनों पर आलआउट हो गए. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर नाथन लायन ने एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम किया है. अब वो टेस्ट मैच की चौथी पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं.
नाथन लायन का क्रिकेट करियर
नाथन लायन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर्स में शामिल हैं. वो अब तक 128 टेस्ट में 527 विकेट निकाल चुके हैं. यह गेंदबाज टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाजों में 7वें नंबर पर है. एक पारी में 50 रन देकर 8 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है. वे अब तक 24 बार 4 जबकि 24 बार 5 विकेट निकाले हैं.