Legends Cricket Trophy 2024: 7 टीमें, 90-90 बॉल का मैच, 8 मार्च से रैना, गेल, युवी, अफरीदी दिखाएंगे जलवा
Legends Cricket Trophy 2024: का पहला सीजन भारत में हुआ था. इस बार इतिहास में पहली बार हो रहा है जब कोई टूर्नामेंट 90 बॉल का खेला जाएगा.
Legends Cricket Trophy 2024: टी20 की धूम देखने के लिए फैंस तैयार रहें. लीजेंड्स लीग क्रिकेट का दूसरा सीजन 8 मार्च से शुरू होने जा रहा है. श्रीलंका में क्रिकेट के दिग्गज एक बार फिर जलवा दिखाएंगे. पहला सीजन भारत में हुआ था, जिसमें इंदौर नाइट्स चैंपियन बनी थी. इस बार 7 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट में 90-90 बॉल का मैच होगा, जिसके सभी मैच श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में खेले जाएंगे.
लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 का पूरी डिटेल
- लीजेंड्स लीग क्रिकेट का आगाज 8 मार्च से होगा.
- फाइनल मुकाबला 19 मार्च 2024 को होना है.
- टूर्नामेंट 12 दिन चलेगा, जिसमें 22 मैच खेले जाएंगे.
- सभी मैच श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में होंगे.
- हर एक मैच 90-90 बॉल का होगा.
- टूर्नामेंट में कुल 7 टीमें हिस्सा ले रही हैं.
- सभी टीमें में 5 गेंदबाज शामिल होंगे.
- एक गेंदबाज 3-3 ओवर डाल पाएगा.
- मैच के दौरान टाइम आउट का भी प्रावधान है.
लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी में जलवा दिखाएंगे ये दिग्गज
सुरेश रैना, शाहिद अफरीदी, क्रिस गेल, युवराज सिंह, एरोन फिंच, हरभजन सिंह, तिलकरत्ने दिलशान
जैसे दिग्गज जलवा दिखाएंगे.
Also Read
लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 की सभी टीमें
- दुबई जायंट्स
- दिल्ली डेविल्स
- राजस्थान किंग्स
- कैन्डी सैम्प आर्मी
- NY सुपरस्टार्स स्ट्राइकर्स
- पंजाब रॉयल्स
- कोलंबो लायंस
स्टार स्पोर्ट्स पर टूर्नामेंट होगा टेलिकास्ट
लिजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी 2024 को आप स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं. डिज्नी स्टार स्पोर्ट्स के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर हैरी ग्रिफिथ ने कहा, स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट फैंस को शानदार अनुभव देने के लिए प्रसिद्ध है, और इस टूर्नामेंट के साथ, ब्रॉडकास्ट टेकनॉलोजी के साथ व्यूअर को बेस्ट एक्सपिरियंस देंगे.