Watch: जसप्रीत बुमराह ने उड़ा दिया बेन स्टोक्स का स्टंप, परेशान-हैरान रह गए कप्तान
भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह का कहर देखने को मिला. बुमराह ने धारदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है.
Jasprit Bumrah: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने धारदार गेंदबाजी की. दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने 15.5 ओवर में 45 रन देकर 6 विकेट चटकाए. उन्होंने अपनी रिवर्स स्विंग से जो रूट को पांच रन पर स्लिप में कैच कराया और फिर पहले टेस्ट के हीरो ओली पोप को ट्रेडमार्क यॉर्कर से 23 रन पर बोल्ड कर सनसनी मचा दी.
बुमराह ने जॉनी बेयरस्टो को आउट कर अपना तीसरा विकेट लिया. स्टोक्स ने विकेट पर अपने आक्रामक रुख को रोकने की कोशिश की लेकिन वह भी बुमराह आगे असहाय नजर आए. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने स्टोक्स को अपने 150वें टेस्ट विकेट के लिए बोल्ड किया. आउट होने के बाद स्टोक्स ने असहाय दिखे उनके पास उस गेंद का कोई जवाब नहीं था. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Also Read
भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल की 209 रन की पारी और तेज गेंदबाज बुमराह के छह विकेट की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को मजबूती से अपनी पकड़ बना ली. भारत ने पहली पारी में इंग्लैंड को 253 रन पर समेट दिया, जिससे मेहमान टीम को पहली पारी में 143 रन की बढ़त मिल गई. टीम इंडिया ने दूसरे दिन स्टंप्स तक दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 28 रन बना लिए हैं. कप्तान रोहित शर्मा 13 और यशस्वी जायसवाल 15 रन पर नाबाद हैं.