IPL Controversy: आखिर क्यों बल्ला लेकर स्टार्क को मारने दौड़े थे कायरन पोलार्ड? लाइव मैच में मचा था बवाल
IPL Controversy: पोलार्ड-स्टार्क के बीच सबसे बड़ा विवाद, एक ने मारी गेंद तो दूसरे ने फेंका बल्ला, आखिर क्यों लाइव मैच में मचा था बवाल
IPL Controversy: आईपीएल का इतिहास विवादों से भरा रहा है. इस लीग में कई लड़ाई देखी गई हैं. जहां खिलाड़ियों ने एक दूसरे से काफी बहस किया. किसी ने थप्पड़ तक मारा तो कोई अर्मादित शब्दों का यूज करते देखा गया, लेकिन इस लीग का सबसे बड़ा विवाद 2 विदेशी दिग्गजों के बीच हुआ था, जब दोनों एक दूसरे को मारने पर उतारू हो गए थे. लाइव मैच में हुए इस विवाद पर खूब बवाल मचा था, जिसके बाद 4 दिग्गजों को सजा भुगतनी पड़ी थी.
दरअसल, यह विवाद मुंबई इंडियंस के दिग्गज ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड और इस सीजन केकेआर के लिए खेल रहे मिचेल स्टार्क के बीच हुआ था, जिसने सभी को हैरान कर दिया था. साल 2014 में हुई यह लड़ाई कोई नहीं भूल सकता है. आखिर किस बात को लेकर यह विवाद हुआ था, आइए जान लेते हैं.
बात साल 2014 की है
आईपीएल 2014 के एक मुकाबले में मुंबई इंडियंस और आरसीबी आमने-सामने थीं. इस मैच में किरोन पोलार्ड और मिचेल स्टार्क के बीच हुई उस लड़ाई कोई नहीं भूल सकता, क्योंकि पोलार्ड ने गेंदबाज को मारने के लिए अपना बल्ला फेंका था, हालांकि स्टार्क को बल्ला लगा नहीं था, क्योंकि वो उनके काफी दूर गिरा था, उस वक्त पोलार्ड काफी गुस्से में थे, इसके पीछे मिचेल स्टार्क की वो हरकरत थी, जिसने पोलार्ड के गुस्से को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया था.
4 दिग्गजों को मिली थी सजा
Also Read
इस मुकाबले में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पर धीमे ओवर रेट के कारण जुर्माना लगाया गया था. मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की थी, आरसीबी को 19 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इस पूरे विवाद में कुल 4 खिलाड़ियों को को सजा मिली थी.