menu-icon
India Daily

MI vs RR: प्लेऑफ की चौथी टीम का आज होगा फैसला, राजस्थान करेगी एंट्री या मुंबई बचाएगी इज्जत, जाने लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

बई इंडियंस रविवार, 24 मई राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL 2026 का 69वां मैच खेलने को तैयार है. मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन बेहद निराशाजक रहा.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
MI vs RR: प्लेऑफ की चौथी टीम का आज होगा फैसला, राजस्थान करेगी एंट्री या मुंबई बचाएगी इज्जत, जाने लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
Courtesy: ANI

मुंबई: मुंबई इंडियंस रविवार, 24 मई राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL 2026 का 69वां मैच खेलने को तैयार है. मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन बेहद निराशाजक रहा. जिसे वह किसी बुरे सपने की तरह भूलना चाहेगी. हालांकि इस सीजन की टिस टीम को भूलने नहीं देगी. अब MI इस मैच में जीत दर्ज सीरीज का समापन करना चाहेगी. वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स इस मैच को अपने नाम कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेगी.

अगर आरआर यह मैच जीत जाती है तो टीम 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में प्रवेश कर लेगी. लेकिन अगर किसी भी कीमत पर हारती है तो उनके लिए यह राह मुश्किल हो जाएगी. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है और किसी मैच में हार का सामना करना पड़ेगा. 

MI vs RR के बीच मैच कहां खेला जाएगा?

MI vs RR के बीच IPL 2026 का मैच रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

MI vs RR के बीच मैच कब खेला जाएगा?

MI vs RR IPL 2026 में 24 मई को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.

MI vs RR  के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?

MI vs RR के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 03:30 बजे शुरू होगा.

MI vs RR के बीच टॉस किस समय होगा?

MI vs RR के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 03:00 बजे होगा.

MI vs RR का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?

MI vs RR के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

MI vs RR मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?

MI vs RR के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

MI vs RR स्क्वाड

MI: हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडेय, मोहम्मद इज़हार और रघु शर्मा

RR: रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस,  वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, रवि सिंह, अमन राव पेरला, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, शुभम दुबे। विग्नेश पुथुर, कुलदीप सेन और ब्रिजेश शर्मा

Topics