KKR vs DC, Live Streaming: ईडन गार्डन्स में होगी प्लेऑफ की आखिरी लड़ाई! फैंस यहां देख पाएंगे लाइव मैच
तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स IPL 2026 के प्लेऑफ में देर से प्रवेश पाने की कोशिश में लगी हुई है. रविवार, 24 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सीजन के अंतिम लीग चरण के मैच में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी.
कोलकाता: तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स IPL 2026 के प्लेऑफ में देर से प्रवेश पाने की कोशिश में लगी हुई है. रविवार, 24 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सीजन के अंतिम लीग चरण के मैच में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी. अगर इससे पहले MI vs RR के बीच होने वाले मैच में एमआई बाजी मारती तो केकेआर के प्लेऑफ में पहुंचने के चांस बढ़ जाएंगे.
मुकाबला कोलकाता के घर ईडन गार्डन्स में होने कारण इसका फायदा अंजिंक्या रहाणे की टीम को होगा. फैंस इस मुकाबले के लिए काफी उत्साहित हैं क्योंकि इसके बाद प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी. बता दें केकेआर 13 अंको के साथ अंक तालिका में छठवें पायदान पर है तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स 12 अंकों के साथ आठवें पायदान पर है.
KKR vs DC के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
KKR vs DC के बीच IPL 2026 का मैच रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा.
KKR vs DC के बीच मैच कब खेला जाएगा?
KKR vs DC IPL 2026 में 24 मई को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
KKR vs DC के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?
KKR vs DC के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा.
KKR vs DC के बीच टॉस किस समय होगा?
KKR vs DC के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.
KKR vs DC का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?
KKR vs DC के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
KKR vs DC मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?
KKR vs DC के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
KKR vs DC स्क्वाड
KKR: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट, रचिन रविंद्र, ब्लेसिंग मुजरबानी, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, सौरभ दुबे, उमरान मलिक, दक्ष कामरा
DC: अक्षर पटेल (कप्तान), पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, विप्रज निगम, अभिषेक पोरेल, औकिब नबी डार, डेविड मिलर, दुशमंथा चमीरा, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, मुकेश कुमार, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुरा विजय, साहिल पारख, माधव तिवारी
और पढ़ें
- LSG के खिलाफ पंजाब को बड़ी राहत! ऋषभ पंत के 2 धुरंधर हुए बाहर! PBKS के पास प्लेऑफ में पहुंचने का आखिरी मौका
- 'ये क्या डाल रहा है भाई.......?' क्रुणाल के बॉलिंग एक्शन पर काव्या मारन का मजेदार रिएक्शन हुआ वायरल
- 'धोनी से बेहतर कौन है....' माही बनेंगे CSK के अगले मुख्य कोच? क्या खतरे में है फ्लेमिंग का भविष्य