IPL 2024: 'हर्षल भाई पर कॉपीराइट लगाओ', युजवेंद्र चहल ने Elon musk से क्यों की ये डिमांड
IPL 2024: युजवेंद्र चहल को टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है. अब वह अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में आ गए हैं.
IPL 2024: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए जवला दिखा रहे युवजेंद्र चहल अपने मजाकिया अंदाज को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. वह क्रिकेट मैदान के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी मौज-मस्ती के मूड में नजर आते हैं. अब उनका एक ट्वीट सामने आया है, जिसने सभी का ध्यान खींचा. यह ट्वीट पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले के दौरान का है, जिसमें उन्होंने पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल पर कॉपीराइट का आरोप लगाया और टेस्ला और एक्स के मालिक से कार्रवाई की मांग कर दी.
यूजर्स ने दिए रिएक्शन
युजवेंद्र चहल के इस ट्वीट पर यूजर भी रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कॉपीराइट किया है तो हर्षल को अब जेल जाना पड़ेगा और भारी फाइन लगेगा. एक दूसरे यूजर ने लिखा चहल भाई का पोज नहीं चुराने का. वहीं एक यूजर ने लिखा भाई विश्व कप पर ध्यान दो. बाद में कॉपीराइट करना..