VIDEO: 'आप Rishabh Pant से शादी कर लो', फैंस के सवाल पर उर्वशी रौतेला ने 2 शब्द में दिया जवाब 

Urvashi Rautela And Rishabh Pant: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से शादी के सवाल पर  एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने चौंकाने वाला जवाब दिया है. 

India Daily Live

Urvashi Rautela And Rishabh Pant: भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत और एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक बार फिर चर्चा में हैं. पहले खबरें आई थीं कि दोनों एक दूसरे डेट कर रहे हैं, लेकिन फिर मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि विवाद के बाद दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है. अब अर्वशी का एक ताजा रिएक्शन आया है, जिसमें वो ऋषभ पंत के साथ शादी के सवाल पर का जवाब दे रही हैं. उनका 2 शब्दों वालाा जवाब सोशल मीडिया पर वायरल है.

दरअसल, उर्वशी ने हाल में एक पॉडकास्ट में हिस्सा लिया था, जिसमें उनसे ऋषभ पंत से शादी करने को लेकर सवाल पूछा गया. पॉडकास्ट में सोशल मीडिया यूजर ने यह सवाल किया था, उसने लिखा था कि 'ऋषभ पंत को मत भूलना मैम. वो बहुत रेस्पेक्ट करते हैं आपकी. वो बहुत खुस रखेंगे आपको. हमें खुशी होगी अगर आप उनसे शादी करते हो तो.' यही सवाल पॉडकास्ट के होस्ट ने पूछ लिया


उर्वशी ने क्या दिया जवाब

इस सवाल पर सबसे पहले तो उर्वशी असहजर हुईं. फिर चुप्पी साध गईं. उन्होंने सिर्फ 2 शब्द कहे ‘नो कमेंट्स’ और सवाल को टाल दिया. इस जवाब का क्लिप वायरल होने के बाद एक बार फिर पंत-उर्वशी चर्चा में हैं.

आईपीएल में पंत का जलवा

ऋषभ पंत इन दिनों आईपीएल 2024 खेल रहे हैं. उन्हें टी20 विश्व कप 2024 में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज चुना गया है. आईपीएल के इस सीजन में 11 मैचों में 44 की एवरेज से 398 रन बनाए हैं. वे 3 फिफ्टी भी जमा चुके हैं.