IPL 2024, Point Table: आईपीएल 2024 में कोलकाता ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है. शुरुआती 3 मैच जीतकर टीम प्वाइंट टेबल में नंबर एक पर काबिज हो चुकी है. उसने राजस्थान रॉयल्स के दूसरे नंबर पर खिसकाया. दिल्ली कैपिटल्स को 106 से मात देकर केकेआर प्वाइंट टेबल की राजा बनी है.
आईपीएल 2024 में 16 मैच हो चुके हैं. 3 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ केकेआर ने इस सीजन का दूसरा सबसे बड़ा टोटल 272 रन बनाया और दिल्ली को 106 रनों के करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ वो प्वाइंट टेबल में नंबर एक पर पहुंच गई है. इस सीजन केकेआर टीम ने कमाल का अग्रेसिव खेल दिखाया है.
इस सीजन 15 मैचों के बाद टॉप 2 टीमें केकेआर और आरआर हैं. दोनों अजेय हैं. इन टीमों ने अपने तीनों मैच जीते हैं. तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स है, जिसने 3 में से 2 मैच जीते हैं. चौथे नंबर पर केएल राहुल की कप्तानी वाली एलएसजी है, जिसने 3 में से 2 मैच जीतकर 4 अंक हासिल किए हैं.