IPL 2024: MI हारी, लेकिन Tilak Varma ने जीता दिल, ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने
IPL 2024,Tilak Varma: मुंबई इंडियंस के स्टार प्लेयर तिलक वर्मा ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है. जानिए
IPL 2024,Tilak Varma: आईपीएल 2024 के 38वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम 179 रन बनाकर भी हार गई. राजस्थान रॉयल्स ने अपने घर में 1 विकेट खोकर 19.4 ओवर में यह टारगेट चेज कर दिया. इस मुकाबले में भले ही मुंबई इंडियंस हार गई हो, लेकिन युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी बैटिंग से फैंस का दिल जीता और सभी का दिल जीत लिया. उन्होंने 45 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के लगाए. इस पारी के दम पर वे आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में 1 हजार रन पूरे करने वाले तीसरे युवा बैटर बन गए हैं.
सबसे कम उम्र में 1000 आईपीएल रन
- ऋषभ पंत, 20 साल 218 दिन
- यशस्वी जयसवाल, 21 साल 130 दिन
- तिलक वर्मा, 21 साल 166 दिन
- पृथ्वी शॉ, 21 साल 169 दिन
- संजू सैमसन, 21 वर्ष 183 दिन
Also Read
कौन हैं तिलक वर्मा
तिलक वर्मा बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज हैं. आंध्रा के गुंटूर में जन्मे इस क्रिकेटर ने 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था. तब से वे इसी टीम के साथ हैं. टीम इंडिया के लिए भी डेब्यू कर चुके हैं. उन्होंने 4 वनडे और 16 टी20 मैच खेले. 4 वनडे में उनके नाम 39 रन हैं, जबकि 16 टी20 मैचों में 336 रन बना चुके हैं.
तिलक वर्मा का आईपीएल करियर
तिलक वर्मा ने आईपीएल के 33 मैचों में 1013 रन बनाए हैं. उन्होंने 40.52 की औसत और 146.39 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है. वे 5 अर्धशतक जमा चुके हैं. उनके बल्ले से 74 चौके और 53 छक्के भी निकले हैं.