MI VS RR: आज आईपीएल 2024 के 14वां मैच खेला गया. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुआ. संजू की आरआर ने हार्दिक की मुंबई को हराकार लगातार तीसरी जीत दर्ज की है. वहीं, मुंबई ने हार की हैट्रिक लगाई है.
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 125 रन बनाए थे. इस लक्ष्य को राजस्थान की टीम ने 15.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
Riyan Parag's assured innings give Rajasthan three consecutive wins 💪 https://t.co/9zRr2GFQnR | #MIvRR | #IPL2024 pic.twitter.com/9UbaepkOqV
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) April 1, 2024
126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छा नहीं रही. पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल को 10 रन बनाकर जाना पड़ा. इसके बाद जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन ने पारी को संभाला. लेकिन कप्तान सैमसन 12 रन बनाकर आकाश मधवाल का शिकार बन गए.
रियान पराग ने अपनी पावर हिटिंग से मुंबई के गेंदबाजों से जीत को दूर रखते हुए राजस्थान को विजयी बना दिया. रियान पराग ने 38 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से अर्धशतक जड़ते हुए 54 रनों की नाबाद पारी खेली.
🔙 to🔙 half-centuries for Riyan Parag
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2024
He continues his good form with the bat 👏👏
Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia 💻📱#TATAIPL | #MIvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/tAnDaCghYm
मुंबई की ओर से आकाश मधवाल का ही जादू देखने को मिला. उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 20 रन देकर 3 विकेट झटके . उनके अलावा क्वेना मफाका को एक विकेट मिला.
राजस्थान ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था. मुंबई ने 20 ओवर में अपने 9 विकेट खोकर राजस्थान को 126 रनों का टारगेट दिया था. मुंबई की ओर से सबसे ज्यादा कप्तान हार्दिक पांड्या ने 34 रन बनाए. कप्तान के अलावा तिलक वर्मा ने 32 रनों की पारी खेली.
आज के मैच में राजस्थान के गेंदबाजों का जादू चला. ट्रेंट बोल्ट ने 3 विकेट झटक कर मुंबई के कमर तोड़ दी. वहीं, बाकी का कम चहल ने अपने फिरकी से कर दिया. चहल ने भी 3 विकेट झटके.