IPL 2024: MI की जीत से Points Table में बड़ा उलफेटर, RCB खुद तो हारी इस टीम को भी ले डूबी
IPL Points Table 2024 Live: आईपीएल में हर मैच के बाद यहां सभी 10 टीमों की अंक तालिका में पोजीशन, नेट रन रेट आदि के बारे में जानकारी दी गई है.
IPL 2024: आईपीएल 2024 में पहले 3 मैच हारने वाली मुंबई इंडियंस ने वापसी कर ली है. पिछले 2 मैचों में लगातार जीत दर्ज करके उसे बता दिया कि वो 5 बार की चैंपियन है और अब पलटवार करने के लिए पूरी तरह तैयार भी. इस सीजन के 25वें मुकाबले में उसने रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से शिकस्त दी. इस जीत के साथ उसे प्वाइंट टेबल में 1 स्थान का फायदा हुआ है. टीम अब 8 वें नंबर से 7वें स्थान पर आ गई है.
आईपीएल 2024 में कुल दस टीमें हैं. इस सीजन अब तक एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं. इस सीजन सबसे बढ़िया प्रदर्शन राजस्थान रॉयल्स का रहा है, जिसने 5 में से अपने 4 मैच जीते हैं. वो प्वाइंट टेबल में नंबर एक पर है. दूसरे नंबर पर केकेआर है, जो 4 में 3 मैच जीती है.
IPL 2024 में 25 मैचों के बाद प्वाइंट टेबल की स्थिति
Also Read
IPL 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन
- पहला मैच- गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट से हराया था.
- दूसरा मैच- SRH ने 31 रनों से हराया था.
- तीसरा मैच- राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से मात दी थी.
- चौथा मैच- दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हराया था.
- पांचवा मैच- आरसीबी को 7 विकेट से शिकस्त दी थी.