IPL 2024, MI vs SRH: आईपीएल 2024 का आगाज मुंबई इंडियंस के लिए बेहद खराब रहा. टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैच गंवा दिए हैं. पहले ही मैच में उसे गुजरात टाइटंस ने हराया फिर दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने करारी शिकस्त दी. 27 मार्च को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भले ही मुंबई इंडियंस 31 रनों से मैच हार गई हो, लेकिन उसने अपनी बैटिंग से फैंस का दिल जीत लिया. 277 रनों के जवाब में एमआई ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 246 रन बना डाले और एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम कर लिया.
Will take some time to process last night's fireworks - what a record 💥#SRHvMI | #IPL2024 pic.twitter.com/TKqDWt99Jj
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 28, 2024Also Read
मुंबई इंडियंस अब आईपीएल के इतिहास में दूसरी पारी में सबसे बड़ा टोटल बनाने वाली टीम बन गई है. उसने हैदराबाद के खिलाफ 246 रन किए और राजस्थान रॉयल्स का 4 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया. RR ने साल 2020 में पंजाब किंग्स के खिलाफ दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 226 रन बनाए थे और मैच जीता था.
इस लीग के इतिहास में दूसरी पारी में सबसे बड़ा टोटल बनाने वाली टीमों में तीसरे नंबर पर भी RR है, जिसने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलआफ 2010 में 5 विकेट खोककर 223 रन बनाए थे, लेकिनउसे हार मिली थी.
आईपीएल का 7वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ, जिसमें मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. पहले बैटिंग करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 277 रन बनाए, जवाब में MI 20 ओवर में 5 विकेट पर 246 रन ही बना सकी और 31 रनों से मैच गंवा दिया.