IPL 2024: Jasprit Bumrah ने RCB के खिलाफ रचा इतिहास, 17 सालों में पहली बार हुआ ये बड़ा कारनामा
IPL 2024, Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह पहले गेंदबाज बने हैं, जिन्होंने आईपीएल में RCB के खिलाफ एक पारी में 5 विकेट चटकाए हैं.
IPL 2024, Jasprit Bumrah: आईपीएल 2024 के 25वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. पहले टीम के गेंदबाजों ने कहर बरपाया और फिर बल्लेबाजों ने धमाल मचा दिया. वानखेड़े के मैदान पर हुए इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने RCB के खिलाफ 5 विकेट निकाले और इतिहास रच दिया. आईपीएल इतिहास के 17 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी गेंदबाज ने RCB के खिलाफ 5 विकेट झटके हैं. उनके पहले ये कमाल कोई नहीं कर सका था.
जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवरों में 21 रन देकर 5 विकेट निकाले थे. उनकी सटीक गेंदबाजी का नतीजा ही रहा कि आरसीबी 20 ओवरों में 196 रन ही बना सकी. वानखेड़े के मैदा पर यह टोटल मुंबई जैसी मजबूत टीम के सामने छोटा साबित हुआ. क्योंकि इस पिच पर बहुत रन बनते हैं.
Also Read
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो आरसीबी ने 20 ओवरों में 196 रन बनाए ते, जवाब में मुंबई इंडियंस ने 15.3 ओवरों में 3 विकेट खोकर 199 रन बनाकर मैच जीत लिया.