IPL 2024, LSG Vs DC: 'नबावों' के गढ़ में दहाड़ेंगे 'दिलवाले', कैसी होगी Ekana की पिच? जानें संभावित प्लेइंग 11
IPL 2024,LSG Vs DC: आईपीएल 2024 का 26वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होना है, इससे पहले जान लीजिए दोनों टीमों का इस सीजन प्रदर्शन और संभावित प्लेइंग 11
IPL 2024, LSG Vs DC: आईपीएल 2024 में रोमांचक मैच दिख रहे हैं. इस सीजन के 25वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने RCB को मात देकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज की. अब आज यानी 12 अप्रैल को सीजन का 26 वां मुकाबला होना है, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी. दिलवालों का शहर कहे जाने वाले दिल्ली की टीम ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में जीत के इरादे से मैदान में होगी, जबकि नवाबों के शहर लखनऊ की होम टीम LSG अपने घर में जीत दर्ज कर प्वाइंट टेबल में छलांग लगाना चाहेगी.
इस सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन
इस सीजन LSG 4 मैचों में 3 जीत के साथ तीसरे नंबर पर है. उसके पास 6 अंक हैं. वहीं दिल्ली की टीम प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे है. ऋषभ पंत की कप्तानी में उसने 6 में से 4 मैच हारे हैं.
कैसी होगी इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट?
इकाना स्टेडियम की पिच बेहद स्लो रहती हैं. यहां गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है. स्पिनर्स घातक साबित होते हैं. अगर किसी टीम ने पावरप्ले में रन बना दिए तो विरोधी टीम पर दबाव बनता है. शुरुआत में बल्लेबाजों को कुछ समय बिताने की जरूरत होगी, अगर कोई खिलाड़ी सेट हो गया तो वो रन बना सकता है. हैरानी की बात ये है कि इस पिच पर चेस करना बहुत मुश्किल है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना यहां और भी मुश्किल हो सकता है. इस पिच पर 150 रनों औसत स्कोर है, जबकि 180-190 रन यहां विनिंग टोटल होता है.
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11
डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, झाय रिचर्डसन, इशांत शर्मा, खलील अहमद, रसिख डार/सुमित कुमार.
इंपैक्ट- जेक फ्रेजर मैकगर्क
लखनऊ सुपर जायंट्स- केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, देवदत्त पडिक्कल, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, एम सिद्धार्थ.
इंपैक्ट- मोहसिन खान