menu-icon
India Daily

IPL 2024: हैदराबाद में डेल स्टेन की जगह आया खतरनाक आलराउंडर

IPL 2024: आईपीएल 2024 में जेम्स फ्रैंकलिन सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़ गए हैं. वे गेंदबजों को खास टिप्स देंगे और बतौर बॉलिंग कोच जिम्मेदारी निभाएंगे.

auth-image
India Daily Live
 

IPL 2024: 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का आगाज होगा. यह लीग का 17वां सीजन है. सभी टीमें खिताब जीतने की तैयारियों में जुट गई हैं. डेल स्टेन के बॉलिंग कोच पद से हटने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने साथ एक दिग्गज आलराउंडर को को जोड़ा है. इस टीम ने न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जेम्स फ्रैंकलिन को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है. वो डेल स्टेन की जगह लेंगे. स्टेन ने निजी कारणों के चलते 17वें सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है

जेम्स फ्रैंकलिन का क्रिकेट करियर

जेम्स फ्रैंकलिन न्यूजीलैंड के शानदार आलराउंडर रहे.  वे न्यूजीलैंड के लिए 31 टेस्ट में 808 रन बनाए बनाने के साथ 82 विकेट ले चुके हैं. 110 वनडे में 1270 रन और 81 विकेट झटके हैं. वहीं 38 टी20 मैचों में 462 रन बनाए और 20 शिकार किए हैं.