IPL 2024 Virat Kohli: 22 मार्च से आईपीएल की शुरुआत हो रही है. पूरा भारत होली और आईपीएल के माहौल में रंग चुका है. चेन्नई के एम. ए. चिदम्बरम स्टेडियम में CSK और RCB के बीच आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला खेला जाएगा. लेकिन इससे पहले हरभजन सिंह ने विराट कोहली को लेकर बड़ी बात कह दी है. चेपॉक पर विराट की परर्फार्मेंस पर सवाल भी उठ रहे हैं.
कोहली का IPL में रिकॉर्ड शानदार रहा है. उन्होंने 237 मैचों में 130 की स्ट्राइक रेट से 7263 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक भी शामिल हैं. लेकिन चेपॉक स्टेडियम में उनका बल्ला नहीं गरजता. इस स्टेडियम में उनका औसत 30 और स्ट्राइक रेट मात्र 111 की है.
22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले उद्घाटन मैच को लेकर हरभजन सिंह ने विराट कोहली की परफॉर्मेंस पर जोर दिया है.
हरभजन सिंह ने कहा है कि अगर चेपॉक की बात करे तो यहां पर विराट कोहली की ग्रेटनेस कम हुई है. इस पिच पर ओपनर बल्लेबाज के लिए बैटिंग करना बहुत ही मुश्किल होता है. सीएसके के पास स्टंप टू स्टंप गेंदबाजी करने वाले रवींद्र जडेजा हैं, जो RCB के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं.
विराट कोहली सीएसके के खिलाफ पिछली पांच पारियों में पावरप्ले में ही चलते बने थे.. हरभजन ने इसे लेकर कहा है कि कोहली को क्रीच पर रुकने का कोई तरीका खोजना होगा. उन्होंने कहा है कि अगर कोहली को चेपॉक 20 ओवर तक टिकना है तो मैच विनिंग पारी खेली होगी.
कोहली ने CSK के खिलाफ खेले 30 मैचों में 985 रन बनाए हैं. इसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 90 रन रहा है. हरभजन सिंह ने कहा है कि अगर विराट कोहली को चेपॉक में रन बनाने हैं तो उन्हें 2016 की फॉर्म में वापस आना पड़ेगा.
हरभजन ने कहा कि RCB को आईपीएल की ट्रॉफी जिताने के लिए यह जरूरी है कि विराट 2016 जैसी परफॉर्मेंस दें. अगर विराट रन बनाएंगे तो जाहिर से बात है उनकी टीम आगे बढ़ेगी.