IPL 2024: आखिरी ओवर के रोमांच में पंजाब ने जीता मैच, जानें कैसे गुजरात के जबड़े से छीना मैच
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का 17वां मैच गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया जहां पर पंजाब किंग्स की टीम ने 200 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए आखिरी की रोमांचक जीत हासिल की.
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन को अगर रोमांच का सीजन कहा जाए तो गलत नहीं होगा. सीजन में अब तक खेले गए 17 मैचों की बात करें तो अब तक एक भी मैच ऐसा नहीं रहा जिसमें फैन्स को कुछ नया देखने को न मिला हो. इसी फेहरिस्त में जब गुरुवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीम अहमदाबाद के मैदान पर भिड़ी तो शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम ने 200 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए एक रोमांचक जीत हासिल की.
पंजाब की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो कि पावरप्ले में तो सही नजर आया लेकिन 20 ओवर की समाप्ति पर खुद पर भारी पड़ता दिख रहा था. गुजरात टाइटंस की टीम ने तीसरे ओर में ही अपना पहला विकेट खो दिया था लेकिन शुभमन गिल की नाबाद 89 रन और साईं सुदर्शन की ताबड़तोड़ पारी ने टीम को 199 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचने में मदद की.
गुजरात की ओर से राहुल तेवतिया ने भी महज 8 गेंदों में 23 रनों की नाबाद पारी खेली और पंजाब की टीम को वापसी करने से रोका. वहीं 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पावरप्ले में ही 2 विकेट गंवा दिए.
Also Read
जानें कैसा था आखिरी ओवर का रोमांच
इन दोनों की ताबड़तोड़ पारियों के चलते आखिरी ओवर में पंजाब को जीत के लिए महज 7 रन की दरकार रह गई. हालांकि गुजरात के लिए आखिरी ओवर फेंकने आए दर्शन नलकंडे ने पहली ही गेंद पर आशुतोष का विकेट लेकर मैच को रोमांचक बना दिया. पहली 2 गेंदों पर कोई रन नहीं आने के बाद मैच का समीकरण 4 गेंद पर 7 हो गया. तीसरी गेंद पर हरप्रीत बरार ने एक रन लेकर स्ट्राइक शशांक को दी और अब समीकरण 3 पर 6 रह गया.
शशांक ने अगली गेंद पर चौका लगाकर मैच को एकतरफा कर दिया तो वहीं पांचवी गेंद पर एक रन लेकर मैच को 3 विकेट से पंजाब के लिए जीत लिया. पंजाब किंग्स के लिए यह टूर्नामेंट की दूसरी जीत है. पंजाब की टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं और उसे 2 में हार का सामना करना पड़ा है. इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम ने प्वाइंट्स टेबल में छलांग लगाते हुए पांचवे पायदान पर कब्जा जमा लिया है.