IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन को अगर रोमांच का सीजन कहा जाए तो गलत नहीं होगा. सीजन में अब तक खेले गए 17 मैचों की बात करें तो अब तक एक भी मैच ऐसा नहीं रहा जिसमें फैन्स को कुछ नया देखने को न मिला हो. इसी फेहरिस्त में जब गुरुवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीम अहमदाबाद के मैदान पर भिड़ी तो शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम ने 200 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए एक रोमांचक जीत हासिल की.
पंजाब की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो कि पावरप्ले में तो सही नजर आया लेकिन 20 ओवर की समाप्ति पर खुद पर भारी पड़ता दिख रहा था. गुजरात टाइटंस की टीम ने तीसरे ओर में ही अपना पहला विकेट खो दिया था लेकिन शुभमन गिल की नाबाद 89 रन और साईं सुदर्शन की ताबड़तोड़ पारी ने टीम को 199 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचने में मदद की.
गुजरात की ओर से राहुल तेवतिया ने भी महज 8 गेंदों में 23 रनों की नाबाद पारी खेली और पंजाब की टीम को वापसी करने से रोका. वहीं 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पावरप्ले में ही 2 विकेट गंवा दिए.
Shashank Singh pulls off a brilliant heist for the Punjab Kings!https://t.co/Am6s6BtuDM | #GTvPBKS | #IPL2024 pic.twitter.com/ikc7pLqNBV
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) April 4, 2024Also Read
200 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही पंजाब की टीम ने महज 70 रन पर अपने 4 विकेट खो दिए और 12.2 ओवर तक 111 रन जोड़ 5 विकेट भी खो दिया. पंजाब की टीम हार की ओर जाती नजर आ रही थी और गुजरात के गेंदबाज लगातार मैच पर पकड़ मजबूत कर रहे थे. तभी पंजाब के लिए युवा बल्लेबाज शशांक सिंह (61*) और जितेश शर्मा (16) की एंट्री हुई जिन्होंने अपनी ताबड़तोड़ पारियों से मैच का रुख बदल दिया. दोनों ने अगली 17 गेंदों में 39 रन जोड़ डाले और अपनी टीम की वापसी करा दी.
Crucial boundaries on display 👀
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2024
Shashank Singh keeping the hopes alive 🙌
Watch the match LIVE on @StarSportsIndia and @JioCinema 💻📱#TATAIPL | #GTvPBKS | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/fmjRuyUpab
राशिद खान ने जितेश शर्मा को वापस पवेलियन जरूर भेजा लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए आशुतोष शर्मा ने चैन की सांस नहीं लेने दी. जहां शशांक सिंह ने 29 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 61 रनों की पारी खेली तो वहीं आशुतोष शर्मा ने महज 17 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन बना डाले.
इन दोनों की ताबड़तोड़ पारियों के चलते आखिरी ओवर में पंजाब को जीत के लिए महज 7 रन की दरकार रह गई. हालांकि गुजरात के लिए आखिरी ओवर फेंकने आए दर्शन नलकंडे ने पहली ही गेंद पर आशुतोष का विकेट लेकर मैच को रोमांचक बना दिया. पहली 2 गेंदों पर कोई रन नहीं आने के बाद मैच का समीकरण 4 गेंद पर 7 हो गया. तीसरी गेंद पर हरप्रीत बरार ने एक रन लेकर स्ट्राइक शशांक को दी और अब समीकरण 3 पर 6 रह गया.
शशांक ने अगली गेंद पर चौका लगाकर मैच को एकतरफा कर दिया तो वहीं पांचवी गेंद पर एक रन लेकर मैच को 3 विकेट से पंजाब के लिए जीत लिया. पंजाब किंग्स के लिए यह टूर्नामेंट की दूसरी जीत है. पंजाब की टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं और उसे 2 में हार का सामना करना पड़ा है. इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम ने प्वाइंट्स टेबल में छलांग लगाते हुए पांचवे पायदान पर कब्जा जमा लिया है.