IPL 2024: GT के घर में दहाड़ेंगे पंजाब के 'शेर', कैसी होगी पिच?
IPL 2024 17th Match GT vs PBKS: आईपीएल 2024 में आज शिखर धवन के शेर गुजरात टाइटंस के घर में दहाड़ने को तैयार हैं. इस आर्टिकल में जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11 के बारे में..
IPL 2024 17th Match GT vs PBKS: आईपीएल 2024 में अब तक 16 मैच हो चुके हैं. 4 अप्रैल यानी आज इस सीजन काी 17वां मुकाबला होना है, जिसमें पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले की पहली गेंद 7 बजकर 30 मिनट पर डाली जाएगी. दोनों टीमों की स्थिति इस बार ठीक नहीं है.
शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने 3 मैचों में से 2 गंवा दिए हैं, जबकि गिल की कप्तानी में गुजरात की टीम 3 में से 2 जीत के साथ प्वाइंट टेबल में 5वें नंबर पर है. आज दोनों ही टीमें जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच से किसे मिलेगी मदद?
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बैटर्स के लिए फायदेमंद होती है. यहां की आउटफील्ड तेज होती है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग जरूरी मिलती है, लेकिन अगर अटैकिंग बल्लेबाजी की जाए तो बैटिंग टीम को फायदा मिल सकता है. हां अगर लाल मिट्टी वाली पिच पर मुकाबला खेला गया तो स्पिनर्स को मदद मिल सकती है. इस स्टेडियम में 1 लाख से ज्यादा दर्शक बैठ सकते हैं.
Also Read
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स- शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, शशांक सिंह, हर्षल पटेल, हरपीत ब्रार, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर
गुजरात टाइंटस- शुबमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, दर्शन नालकंडे