बुमराह ने उड़ाए पोप के तोते, इस यॉर्कर पर हर बार मिलेगा बोल्ड
India vs England: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने विशाखापत्तनम टेस्ट मैच के दौरान पहली पारी में 6 विकेट लेकर शानदार बॉलिंग की. इस दौरान ओली पोप को बोल्ड करने वाली गेंद खासकर दर्शनीय रही.
India vs England Test Match: जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड को ऑलआउट करने में अहम भूमिका निभाई है. भारत के उप-कप्तान ने 6 विकेट लेकर अंग्रेजों को 253 रनों पर ढेर कर दिया. ये इतनी जहर उगलती गेंदबाजी थी कि कुछ गेंदों का बल्लेबाजों के पास जवाब नहीं था.
जो रूट बने पहले शिकार
बुमराह के पहले विकेट की शुरुआत जो रूट से हुई. पूर्व अंग्रेज कप्तान 5 रनों के निजी स्कोर पर बुमराह की गेंद पर शुभमन गिल के हाथों आउट हुए.
अगला विकेट सबसे खास था. बुमराह ने पहले मैच को पलटने वाले ओली पोप का डंडा ऐसा पलटा कि बल्लेबाज कुछ समझने की स्थिति से बाहर था. पोप 23 रनों पर किस तरह से बोल्ड हुए हैं उसको आप यहां पर देख सकते हैं-
Also Read
बुमराह का छठा विकेट जेम्स एंडरसन को लेकर था जिन्होंने 6 ही रन बनाए. इस तरह से बुमराह ने 15.5 ओवर में 5 मेडन देकर 45 रन पर 6 विकेट लिए.
एक टिपिकल भारतीय पिच पर इस तरह का तेज गेंदबाजी आंकड़ा अपने आप में महान उपलब्धि है. बुमराह की गेंदबाजी ने उनकी फिटनेस को लेकर हर तरह के कयास भी समाप्त कर दिए हैं.
बुमराह का सीरीज में कमाल
बुमराह ने पहले टेस्ट मैच के दौरान भी 28 रन देकर 2 विकेट लिए थे. बुमराह ने दूसरी पारी में भी कमाल किया था. उन्होंने 16.1 ओवर में 4 विकेट लेकर 41 रन दिए थे. यानी बुमराह अब तक 12 विकेट ले चुके हैं. ये कमाल है.
34 टेस्ट मैचों 152 विकेट लेने वाले बुमराह का औसत कमाल का है. उन्होंने 20.29 के औसत के साथ विकेट लिए थे. बुमराह का जो ताजा आंकड़ा है उसमें वे 150 टेस्ट विकेट भी पूरे कर चुके हैं.