menu-icon
India Daily

IND vs ENG 5th Test: अश्विन-बेयरस्टो के लिए बेहद खास है धर्मशाला टेस्ट, बन सकते हैं ये 5 बड़े रिकार्ड

IND vs ENG 5th Test: धर्मशाला टेस्ट भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला है, जिसमें कुछ खास रिकार्ड भी बन सकते हैं. 

Bhoopendra Rai
Edited By: Bhoopendra Rai
IND vs ENG 5th Test: अश्विन-बेयरस्टो के लिए बेहद खास है धर्मशाला टेस्ट, बन सकते हैं ये 5 बड़े रिकार्ड

IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में होने जा रहा है. यह मैच कई मायनों में खास है. धर्मशाला के मैदान पर इस मैच के दौरान एक नहीं बल्कि कई रिकार्ड टूट और बन सकते हैं. एक तरफ जहां आर अश्विन और जॉनी बेयरस्टो अपना 100वां टेस्ट खेलकर इतिहास रचेंगे. वहीं दूसरी तरफ कप्तान रोहित शर्मा से लेकर यशस्वी जायसवाल और जेम्स एंडरसन तक कई बड़े रिकार्ड बना सकते हैं. 

1. जेम्स एंडरसन

इंग्लैंड का यह दिग्गज तेज गेंदबाज अपने 700 टेस्ट विकेट पूरे कर सकता है. इसके लिए उसे सिर्फ 2 विकेट चाहिए हैं. अभी तक सिर्फ मुथैया मुरलीधरन (800) और शेन वार्न (708) ने ही 700 से ज्यादा टेस्ट विकेट लिए हैं. 

2. रवींद्र जडेजा

टीम इंडिया के इस स्टार आलराउंडर को टेस्ट में 300 विकेट पूरे करने के लिए 8 विकेट की दरकार है. धर्मशाला में उनकी गेंदबाजी चली तो वे 300 विकेट लेने वाले सातवें भारतीय गेंदबाज बन सकते हैं.

3. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा अगर 2 छक्के लगाते हैं तो वो भारतीय सरजमीं पर टेस्ट में 50 छक्के पूरे सकते हैं. अभी 28 मैचों की 44 पारियों में उनके नाम 2299 रन हैं और 48 सिक्स हैं. अगर धर्मशाला में 2 छक्के लगाए तो वो वीरेंद्र सहवाग (58) के बाद भारतीय सरजमीं पर ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बनेंगे. 

4. यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 36 रन बनाते ही विराट से आगे निकल जाएंगे. यशस्वी ने इस सीरीज में 655 रन बनाए हैं, विराट ने 2014-14 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 692 रन बनाए थे. इस लिस्ट में पहले-दूसरे नंबर पर सुनील गावस्कर हैं. 

5. आर अश्विन

टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन मैदान पर उतरते ही इतिहास रचेंगे. यह उनके टेस्ट करियर का 100वां मैच होगा. वे भारत के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले 14वें भारतीय बनेंगे.

सीरीज में 3-1 से आगे भारत

  1. टीम इंडिया 5 टेस्ट की सीरीज में 3-1 से आगे है.
  2. पहला मुकाबला इंग्लैंड ने 28 रन से जीता था.
  3. दूसरा टेस्ट भारत ने 106 रन रनों से जीता था.
  4. तीसरा टेस्ट 434 रनों से अपने नाम किया था.
  5. पांचवा टेस्ट 5 विकेट के अंतर से जीता था. 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

इंग्लैंड- बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन और शोएब बशीर।

भारत-  रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, देवदत्त पड्डिकल/रजत पाटीदार, रवींद्र जडेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.