IND vs ENG 3rd Test Day 3 Live: दूसरी पारी में रोहित ने किया निराश, रूट ने दिया पहला झटका
IND vs ENG 3rd Test Day 3 Live: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में चल रहा है. यहां देखिए पल-पल की अपडेट..
IND vs ENG 3rd Test Day 3 Live: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच चल रहा है. इस मुकाबले का आज तीसरा दिन है. टीम इंडिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे और इंग्लैंड को पहली पारी में 319 रनों पर समेट दिया. पहली पारी के आधार पर भारत को 126 रनों की लीड मिली है. अब टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी दूसरी पारी में बैटिंग के लिए मैदान में है.
भारत की दूसरी पारी का लाइव अपडेट...
- दूसरी पारी में रोहित शर्मा सस्ते में चलते बने हैं. वे 28 गेंदों में 19 रन बनाकर जो रूट का शिकार बने.
- फिलहाल यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि शुभमन गिल 5 रनों पर खेल रहे हैं. भारत के पास 162 रनों की लीड है.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत (प्लेइंग इलेवन) यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन) जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन.