बुमराह की बॉलिंग ने उड़ाए इंग्लैंड के होश, जानिए क्या रहा दूसरे दिन का हाल
India vs England 2nd Test Day 2: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे दिन कमाल की वापसी की जिसका क्रेडिट जसप्रीत बुमराह को दिया जाएगा. जानिए क्या रहा दूसरे दिन का हाल
India vs England Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम ने विशाखापत्तनम टेस्ट के दूसरे दिन बढ़िया वापसी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 171 रनों की लीड ले ली है. टीम इंडिया ने पहले बैटिंग के दौरान 396 रनों पर अपनी पारी को समाप्त किया. उसके बाद अंग्रेजों को 253 रनों पर ढेर कर दिया. दूसरे दिन स्टंप तक भारत ने बिना किसी विकेट के 28 रन बना लिए थे और उनकी कुल लीड 171 हो चुकी है.
यशस्वी जायसवाल का दोहरा शतक
आज दूसरे दिन जैसे ही यशस्वी जायसवाल बैटिंग के लिए आए वैसे ही सबकी नजरें उनके दोहरे शतक पर थे. उन्होंने करियर का पहले टेस्ट शतक भी पूरा किया. जायसवाल ने 290 गेंदों पर 19 चौके और 7 छक्के लगाते हुए 209 रन बनाए.
इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन, शोएब बशिर और रेहान अहमद ने 3-3 विकेट हासिल किए.
Also Read
बुमराह ने 6 विकेट लेकर कमाल किया
इसके जवाब में जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट लेकर कमाल करते हुए इंग्लैंड का पुलिंदा 253 रनों पर बांध दिया. बुमराह ने 15.5 ओवर में 45 रन देकर 6 विकेट हासिल किए. कुलदीप यादव को भी 3 विकेट लिए. अश्विन को कोई विकेट नहीं मिला. उनको अपने 500 विकेटों के लिए इंतजार करना होगा. अक्षर को 1 विकेट मिला है.
इंग्लैंड की ओर से जैक क्रॉली ने 78 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली है. बेन स्टोक्स ने 54 गेंदों पर 47 रनों का योगदान दिया.
भारत मजूबत
तीसरे सत्र के अंतिम ओवरों में भारत ने 5 ओवर में बगैर किसी विकेट के 28 रन बना लिए थे. यशस्वी जायसवाल 17 गेंदों पर 15 और रोहित शर्मा 13 गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद हैं.
इस सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में हुआ था जिसको इंग्लैंड ने जीता था. तब हार-जीत का अंतर 28 रन ही था. भारत इस मैच को जीतने के साथ पांच मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर देगा.