menu-icon
India Daily

Ind vs Eng: इंग्लैंड 150 पर ढेर होगा, फिर भी खिला देगा ये गुल! पहले टेस्ट के लिए मोंटी पनेसर ने की 'खतरनाक' भविष्यवाणी

India vs England Test Team: टीम इंडिया एक बार फिर से तैयार है. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 25 जनवरी को हैदराबाद के मैदान पर खेला जाएगा. सवाल ये है इंग्लैंड की टीम कितने रन बना पाएगी?

Antriksh Singh
Edited By: Antriksh Singh
Ind vs Eng: इंग्लैंड 150 पर ढेर होगा, फिर भी खिला देगा ये गुल! पहले टेस्ट के लिए मोंटी पनेसर ने की 'खतरनाक' भविष्यवाणी

India vs England Test Team: टीम इंडिया एक बार फिर से तैयार है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुश्किल विदेशी हालातों में खेलने वाली टीम अब अपने घर पर अंग्रेजों का इम्तिहान लेगी. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 25 जनवरी को हैदराबाद के मैदान पर खेला जाएगा. 

क्या इंग्लैंड टिक पाएगा?

क्या इंग्लैंड भारतीय स्पिन आक्रमण के सामने टिक पाएगा? पिच को लेकर भी बातें हो सकती हैं. टर्निंग पिच पर खेलना आसाना नहीं होगा. सवाल ये है इंग्लैंड की टीम कितने रन बना पाएगी? उनकी युवा सनसनी हैरी ब्रूक पहले ही पर्सनल कारणों के चलते सीरीज से बाहर हो चुके हैं. 

मोंटी पनेसर की ऑउट ऑफ बॉक्स भविष्यवाणी

ऐसे में दिग्गज स्पिनर रह चुके पूर्व इंग्लिश फिरकीबाज मोंटी पनेसर का कहना है कि इंग्लैंड की टीम या तो 150 पर ऑल आउट हो जाएगी. अगर वे इससे ऊपर भी बढ़ पाए तो 250 ही हद से हद कर पाएंगे. 

पनेसन ने एक इंटरव्यू के दौरान ये बात कही. उन्होंने ये भी कहा कि भले ही इंग्लैंड कम रन बनाए लेकिन बैजबॉल कॉन्सेप्ट के तहत वे तब भी 5 रन प्रति ओवर के हिसाब से बैटिंग करेंगे. 

खतरनाक सोच अपना सकते हैं स्टोक्स

इतना ही नहीं, इंग्लैंड का ये रवैया गेंदबाजी के दौरान भी जारी रह सकता है. पनेसर ने हैरान करने वाला विचार दिया है. ये आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया ये है कि स्टोक्स अपने स्पिनरों को ये बोल सकते हैं कि वे 40 ओवर में 100 रन खर्च करने के बजाए 16 ओवर में ही इतने खर्च कर दें. लेकिन गेंदबाजी विकेट लेने के लिए हो. भले ही रन बनाए. पर अंतिम आंकड़ा अगर 16 ओवर, 100 रन और 5 विकेट होता है, तो भी चीजें इंग्लैंड के पक्ष में जा गिरेंगी.

देखना होगा इंग्लैंड के माइंडसेट अपनाता है या नहीं. फिलहाल पहले टेस्ट मैच पर सबकी नजरें हैं. 

पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस प्रकार है-

कप्तान बेन स्टोक्स,  जैक क्रॉली, बेन डकेट, रेहान अहमद, विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो, विकेटकीपर बेन फोक्स, जेम्स एंडरसन, गस एटकिन्सन, टॉम हार्टली, जैक लीच, ओली पोप, ऑली रोबिन्सन, जो रूट और मार्क वुड.