IND vs AFG 2nd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला इंदौर में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने मेहमान टीम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. जिसके परिमाण स्वरूप अफगानिस्तान अपना सभी विकेट खोकर 172 रन बना पाई.
गुलबदीन ने खेली धुंआधार पारी
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ये फैसला भारत के लिए सही साबित हुआ. भारतीय टीम ने मेहमान टीम को 172 के स्कोर तक ही रोक दिया. वहीं अफगानिस्तान की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही और गुरबाज (14) ने अपना पहला विकेट 20 रन पर ही गवां दिया. हालांकि एक छोर पर डटे गुलबदीन ने ताबड़तोड़ 35 गेंदों में 57 रनों की पारी खेल कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया. कप्तान इब्राहिम जादरान 8 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने.
अक्षर- अर्शदीप ने दिया जोरदार झटका
भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3 तो अक्षर और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट लिए. वहीं शिवम दूबे 1 विकेट अपने नाम किए. नजीबुल्लाह ने 23, मोहम्मद नबी ने 14, उमरजई ने 2, करीम जनत ने 20 रन बनाए. मुजीब उर रहमान 21 रन बनाकर रन आउट हुए.
अफगानिस्तान की प्लेइंग 11- रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, गुलबदीन नायब, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान.
भारतीय टीम की प्लेइंग 11- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार.