ICC रैंकिंग में Bumrah ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दूसरे प्लेयर
ICC Test Rankings, Jasprit Bumrah: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज बुमराह ने इतिहास रचा है. वह विराट कोहली के खास क्लब में शामिल हुए हैं.
ICC Test Rankings, Jasprit Bumrah: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में कमाल कर दिया है. वह टेस्ट फॉर्मेट में नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं. आईसीसी ने बुधवार को ताजा रैकिंग जारी की है, जिसमें बुमराह 881 रेटिंग प्वाइंट साथ नंबर एक पर काबिज हुए हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के स्टार गंदबाज कगिसो रबाडा को पछ़ाड़ा है. बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों में कमाल का प्रदर्शन किया, जिसका ईनाम उन्हें रैंकिंग में मिला है.
1⃣ Jasprit Bumrah tops the ICC Test bowling rankings for the first time 🙌 He is the first Indian pacer to reach top spot pic.twitter.com/UKNTGVRlJB
Also Read
2 टेस्ट में 15 विकेट निकाले
जसप्रीत बुमराह इन दिनों जबरदस्त फॉर्म से जूझ रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट में उन्होंने पहले टेस्ट की दोनों पारियों में 6 विकेट निकाले थे. फिर दूसरे टेस्ट में कुल 9 बल्लेबाजों का शिकार किया. बुमराह के घातक प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया ने दूसरा टेस्ट जीता और सीरीज में 1-1 से बराबरी की.