ICC Latest Rankings 2024: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट धर्मशाला में होने वाला है. इससे पहले टीम इंडिया के स्टार युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने आईसीसी की टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में बड़ा धमाका किया है. डेब्यू के बाद से ही रनों की बारिश कर रहा ये खिलाड़ी पहली बार टॉप 10 बल्लेबालों की लिस्ट में शामिल हो गया है. जायसवाल के पास 727 रेटिंग प्वाइंट हैं. इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का उन्हें फायदा मिला है.
Top 5 Indian Batters in ICC Test Batting rankings:
1. Virat Kohli (8).
2. Yashasvi Jaiswal (10).
3. Rohit Sharma (11).
4. Rishabh Pant (14).
5. Shubman Gill (31).
- Yashasvi for the first time entered in the Top 10 rankings..!!! pic.twitter.com/iWxMh6rmlz— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) March 6, 2024Also Read
यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों में 93.57 की शानदार एवरेज के साथ 655 रन बनाए हैं. वो 2 अर्धशतक और इतने ही शतक जमा चुके हैं. उन्होंने दोनों ही शतकों को दोहरे शतक में बदला. अब जायसवाल एक टेस्ट सीरीज में किसी भी भारतीय बल्लेबाज के लिए सबसे अधिक रन (774) के महान सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड को धर्मशाला में तोड़ सकते हैं. इसके लिए उन्हें 120 रनों की दरकार है.
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को 2 स्थान का फायदा हुआ है. राजकोट में उन्होंने 131 रनों की पारी खेली थी, जिसके बाद अब वो 11वें नंबर पर आ गए हैं. वहीं विराट कोहली को 1 स्थान का फायदा मिला है, वो अब आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं. इधर इंग्लैंड के स्टार बैटर जो रूट ने स्टीव स्मिथ को नीचे धकेला दिया है. अब रूट दूसरे नंबर पर आ गए हैं. केन विलियमसन ने नंबर एक पर काबिज हैं.