David Warner Retirement: डेविड वॉर्नर के लिए सचिन ने भेजा प्यार, ट्वीट में लिखी ये खास बात
David Warner Retirement: डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 2011 में टेस्ट डेब्यू किया था. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया है.
David Warner Retirement: ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टार ओपनर डेविड वार्नर आज चर्चा में हैं. 6 जनवरी को पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेला. अपने विदाई टेस्ट की दूसरी पारी में वॉर्नर ने 57 रन बनाए और टीम को 8 विकेट से शानदार जीत दिलाई. इसके बाद क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने डेविड वॉर्नर की जमकर तारीफ की और एक खास ट्वीट भी किया.
सचिन ने ट्वीट में क्या लिखा?
सचिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर वार्नर को उनके बढ़िया क्रिकेट करियर के लिए बधाई दी.
सचिन ने लिखा 'एक विस्फोटक टी20 बल्लेबाज बनने से लेकर एक लचीला टेस्ट खिलाड़ी बनने तक, डेविड वार्नर की यात्रा अनुकूलनशीलता और धैर्य का उदाहरण है. खेल में उनका परिवर्तन और विकास उल्लेखनीय रहा है, उन्होंने पारी को गति देने की कला में महारत हासिल करते हुए आक्रामक इरादे का प्रदर्शन किया है. शानदार टेस्ट करियर के लिए बधाई डेविड, आपको और आपके परिवार को शुभकामनाएं.'
Also Read
टी20 विश्व कप खेलना चाहते हैं वॉर्नर
डेविड वॉर्नर अब तक 99 टी20 इंटरनेशनल खेल चुका है, जिनमें उनके नाम 2894 रन हैं, इस फॉर्मेट में भी उनके नाम एक शतक और 24 हाफ सेंचुरी हैं. बता दें कि वॉर्नर आगामी टी20 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं. उसके बाद वह टी20 से भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.