menu-icon
India Daily

David Warner Retirement: डेविड वॉर्नर के लिए सचिन ने भेजा प्यार, ट्वीट में लिखी ये खास बात

David Warner Retirement: डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 2011 में टेस्ट डेब्यू किया था. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया है.

Bhoopendra Rai
Edited By: Bhoopendra Rai
David Warner Retirement: डेविड वॉर्नर के लिए सचिन ने भेजा प्यार, ट्वीट में लिखी ये खास बात

David Warner Retirement: ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टार ओपनर डेविड वार्नर आज चर्चा में हैं. 6 जनवरी को पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेला. अपने विदाई टेस्ट की दूसरी पारी में वॉर्नर ने 57 रन बनाए और टीम को 8 विकेट से शानदार जीत दिलाई. इसके बाद क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने डेविड वॉर्नर की जमकर तारीफ की और एक खास ट्वीट भी किया. 

सचिन ने ट्वीट में क्या लिखा?

सचिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर वार्नर को उनके बढ़िया क्रिकेट करियर के लिए बधाई दी.
सचिन ने लिखा 'एक विस्फोटक टी20 बल्लेबाज बनने से लेकर एक लचीला टेस्ट खिलाड़ी बनने तक, डेविड वार्नर की यात्रा अनुकूलनशीलता और धैर्य का उदाहरण है. खेल में उनका परिवर्तन और विकास उल्लेखनीय रहा है, उन्होंने पारी को गति देने की कला में महारत हासिल करते हुए आक्रामक इरादे का प्रदर्शन किया है. शानदार टेस्ट करियर के लिए बधाई डेविड, आपको और आपके परिवार को शुभकामनाएं.'

फैंस ने किया सलाम, पाकिस्तान टीम ने गिफ्ट की जर्सी

दरअसल, डेविड वॉर्नर ने वनडे और टेस्ट फॉर्मेट से हाल में संन्यास का ऐलान किया था. 6 जनवरी को वह रेड बॉल क्रिकेट में आखिरी बार मैदान पर उतरे थे. उन्हें पाकिस्तान टीम ने बाबर आजम की जर्सी भी गिफ्ट की. सभी ने उनके सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाईं. जब वॉर्नर टेस्ट की दूसरी पारी में 57 रन बनाकर वापस लौट रहे थे तो दर्शकों ने उन्हें थैंक्यू बोला और सिडनी स्टेडियम में डेविड वॉर्नर का नाम गूंजा.

डेविड वॉर्नर का क्रिकेट करियर

अगर क्रिकेट करियर पर नजर डालें तो डेविड वॉर्नर ने अपने इंटरनेशनल करियर में 112 टेस्ट और 161 वनडे मुकाबले अभी तक खेले हैं. टेस्ट में उनके बल्ले से 8786 रन निकले हैं, जिनमें उन्होंने 26 शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं वनडे में 22 शतक और 33 अर्धशतक की मदद से 6932 रन जड़े हैं. 

टी20 विश्व कप खेलना चाहते हैं वॉर्नर

डेविड वॉर्नर अब तक 99 टी20 इंटरनेशनल खेल चुका है, जिनमें उनके नाम 2894 रन हैं, इस फॉर्मेट में भी उनके नाम एक शतक और 24 हाफ सेंचुरी हैं. बता दें कि वॉर्नर आगामी टी20 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं. उसके बाद वह टी20 से भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.